एक्सप्लोरर

सिर्फ 11 मिनट के लिए बंद हुआ ट्रंप का ट्विटर खाता, लोगों ने कहा- ‘ऐतिहासिक कदम’

ट्रंप ने 15 मिनटों के लिए अपने 4.1 करोड़ फॉलोअर खो दिए. हालांकि 15 मिनट बाद ये फॉलोअर वापस आ गए और ट्रंप के फॉलोअरों की संख्या 4.1 करोड़ ही है.

वॉशिंगटन: ट्विटर के एक कर्मचारी ने अपनी सेवा के आखिरी दिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर खाता 11 मिनट के लिए बंद कर दिया. ट्विटर पर इसका जोरदार स्वागत हुआ और कई यूजर्स ने कुछ उल्लासपूर्ण ट्वीट कर इसे 'महान' और 'ऐतिहासिक' कदम करार दिया. माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की कि ट्रंप का ट्विटर खाता शाम 7.00 बजे से कुछ देर पहले 11 मिनट के लिए बंद हो गया था. ट्विटर ने कहा कि उसके एक कर्मचारी द्वारा अनजाने में हुई मानवीय भूल के कारण ट्रंप का खाता बंद रहा. ट्विटर ने कहा, "हमारी जांच से पता चला है कि यह ट्विटर के ग्राहक समर्थन दल के एक कर्मी द्वारा किया गया, जिसका कार्यालय में आखिरी दिन था. हम इसकी पूर्ण आंतरिक समीक्षा कर रहे हैं." हालांकि ट्विटर यूजर्स ने उस कर्मचारी की खूब प्रशंसा की, जिसने ऐसा किया.  केबेल सासेर ने कहा कि जिस वक्त ट्रंप का खाता बंद था, वे साल के सबसे 'खूबसूरत पल' थे. इस दौरान ट्रंप ने 15 मिनटों के लिए अपने 4.1 करोड़ फॉलोअर खो दिए. हालांकि 15 मिनट बाद ये फॉलोअर वापस आ गए और ट्रंप के फॉलोअरों की संख्या 4.1 करोड़ ही है. एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, "मैं नहीं चाहता कि ट्रंप का खाता बंद हो. हर ट्वीट एक साक्ष्य है. ट्रंप, ट्वीट करते रहो. कोई उन्हें यह न बताए कि मूलर उन्हें देख सकता है?" (ट्रंप द्वारा चुनाव के दौरान रूसी हैकरों का समर्थन लेने के आरोपों की जांच रॉर्बट मूलर कर रहे हैं) एक अन्य ने कहा, "प्रिय ट्विटरकर्मी जिसने भी ट्रंप का ट्विटर खाता बंद किया, आपने अमेरिका को उन 11 मिनटों के लिए बेहतर महसूस कराया. मुझे डीएम (सीधा मैसेज) करें, मैं आपके लिए पिज्जा हट का पिज्जा खरीदूंगा." एक अन्य यूजर ने साझा किया, "अगर ट्रंप का अगला ट्वीट राजनीतिक रूप से, गणितीय रूप से, वैज्ञानिक रूप से या व्याकरण के रूप में सही हो.. तो इसका मतलब है कि किसी ने खाता हैक कर लिया है." एक यूजर ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की, "गलती से ट्रंप का खाता बंद हुआ और उनके 4.1 करोड़ फॉलोअर चले गए.. ट्विटर की राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करने की मांग की जाती है." द वर्ज के मुताबिक, ट्रंप को ट्विटर पर प्रतिबंधित करने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं. ट्विटर ने इसके जवाब में कहा है कि ट्रंप के खाते पर भी उसकी वही नीति लागू होती है, जो वह अन्य यूजर्स के लिए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
Explained: फ्रांस से लेकर पुर्तगाल और इटली तक, आखिर क्यों सुलग रहा है यूरोप
Explained: फ्रांस से लेकर पुर्तगाल और इटली तक, आखिर क्यों सुलग रहा है यूरोप
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
'भारत-विरोधी ताकतें कभी...', लंदन के वीडियो को लेकर रिजिजू का कांग्रेस पर तंज
'भारत-विरोधी ताकतें कभी...', लंदन के वीडियो को लेकर रिजिजू का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget