एक्सप्लोरर

गाजा पर कब्जे को लेकर ट्रंप का एक और बयान, इस बार जो कहा उससे भड़क सकते हैं मुस्लिम देश, जानिए

मंगलवार को ट्रंप ने गाजा को विकसित करने का प्रस्ताव रखा तो सुझाव दिया था कि फिलिस्तीनियों का विस्थापन स्थायी होगा.

डोनाल्ड ट्रम्प ने गाजा पर अमेरिका के 'कब्जा' की अपनी विचार को दोहराया. ट्रंप ने अपनी योजना की घोषणा मगंलवार रात को की थी. बुधवार को फिलिस्तीनियों और दुनिया भर के नेताओं ने इसे अस्वीकार कर दिया लेकिन ऐसा लगता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पर इसका कोई असर नहीं पड़ा.

ट्रंप ने गुरुवार को ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, "लड़ाई के अंत में इजरायल गाजा पट्टी को संयुक्त राज्य अमेरिका को सौंप दिया देगा. फिलिस्तीनी, चक शूमर जैसे लोग, पहले ही कहीं अधिक सुरक्षित और अधिक सुंदर घरों में बस चुके होंगे."

अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, "उन्हें वास्तव में खुश, सुरक्षित और स्वतंत्र होने का मौका मिलेगा. अमेरिका, दुनिया भर की महान विकास टीमों के साथ मिलकर, धीरे-धीरे, सावधानी से निर्माण शुरू करेगा जो पृथ्वी पर अपनी तरह का सबसे महान और सबसे शानदार विकास कार्य बन जाएगा. अमेरिका के किसी भी सैनिक की जरूरत नहीं होगी! क्षेत्र में स्थिरता कायम होगी."

बता दें मंगलवार (4 जनवरी) को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने अपने गाजा प्लान का ऐलान किया था.

ट्रुथ सोशल पर लिखे गए उनके पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि फिलिस्तीनी क्षेत्र के दो मिलियन निवासियों को वापस लौटने के लिए आमंत्रित किया जाएगा या नहीं. अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत, कब्जे वाले क्षेत्र से आबादी को जबरन स्थानांतरित करने के प्रयासों पर सख्त प्रतिबंध है.

मंगलवार को ट्रंप ने गाजा को विकसित करने का प्रस्ताव रखा तो सुझाव दिया था कि फिलिस्तीनियों का विस्थापन स्थायी होगा.

ट्रंप के इस बयान के बाद उन पर जातीय सफाया करने की योजना बनाने का आरोप लगा. संयुक्त राष्ट्र, मानवाधिकार समूहों और अरब नेताओं ने इसकी निंदा की है.

इसके बाद व्हाइट हाउस की तरफ से ट्रंप के बयान पर सफाई भी दी गई. प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने बुधवार को कहा कि कोई भी विस्थापन अस्थायी होगा. वहीं विदेश मंत्री रुबियो ने कहा कि विचार यह है कि गाजा के लोग 'अंतरिम' अवधि के लिए क्षेत्र छोड़ दें, जबकि मलबा साफ किया जा रहा हो और पुनर्निर्माण कार्य चल रहा हो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप की योजना का समर्थन किया है. जबकि इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने गुरुवार को गुरुवार को कहा कि उन्होंने सेना को एक योजना तैयार करने का निर्देश दिया है, जिससे गाजा पट्टी छोड़ने के इच्छुक फिलिस्तीनियों की क्षेत्र से बाहर जाने में मदद की जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल
जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget