एक्सप्लोरर

पाक अपने तौर तरीके नहीं बदलता तो ट्रंप कोई भी कदम उठाने को तैयार: मैटिस

मंत्री जिम मैटिस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान के साथ ‘‘एक और बार’’ काम करने के लिए तैयार हैं लेकिन अगर वह अपने तौर तरीके नहीं बदलता और आतंकी समूहों को समर्थन देना जारी रखता है तो उसके खिलाफ हर जरूरी कदम उठाने को तैयार हैं.

वॉशिंगटन: मंत्री जिम मैटिस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान के साथ ‘‘एक और बार’’ काम करने के लिए तैयार हैं लेकिन अगर वह अपने तौर तरीके नहीं बदलता और आतंकी समूहों को समर्थन देना जारी रखता है तो उसके खिलाफ हर जरूरी कदम उठाने को तैयार हैं.

मैटिस ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर वह अपनी धरती पर आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है तो उसे वैश्विक स्तर पर ‘राजनयिक रूप से अलग-थलग’ किया जा सकता है और उससे गैर-नाटो सहयोगी का दर्जा छीना जा सकता है.

दक्षिण एशिया एवं अफगानिस्तान पर कांग्रेस के समक्ष बहस में मैटिस ने सदन की प्रभावशाली सशस्त्र सेवा समिति के सदस्यों को बताया, ‘‘यदि हमारे सर्वोत्तम प्रयास भी नाकाम साबित होते हैं तो ट्रंप कोई भी जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार हैं. ’’ कांग्रेस सदस्यों ने इस बात पर निराशा जताई कि पाकिस्तान आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा. उन्होंने मैटिस से इस बाबत कई सवाल भी पूछे.

मैटिस ने कहा कि यदि पाकिस्तान क्षेत्र में स्थिरता को बढ़ावा देने की दिशा में काम नहीं करता है तो अमेरिका के पास कई शक्तिशाली विकल्प मौजूद हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘इस वक्त मैं यह सोचना चाहता हूं कि हम सफल होंगे. आतंक के खिलाफ बढ़ते सामंजस्य के चलते वह खुद को राजनयिक स्तर पर अलग-थलग पाएगा. अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के साथ आने में पाकिस्तान को बहुत फायदा है और हमें इसी पर अपना ध्यान केंद्रित करना है. लेकिन अगर वह किसी अन्य दिशा में जाना चाहते हैं तो इसका दंड भी उतना ही अधिक है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इस समय अमेरिका के लिए जरूरी है कि वह एक और बार कोशिश करे ताकि उनके (पाकिस्तान) साथ यह रणनीति काम करे.’’ कांग्रेस सदस्य रिक लार्सन ने पूछा कि पाकिस्तान के खिलाफ उठाए जा सकने वाले कदमों में क्या गैर नाटो का दर्जा छीनने की भी एक संभावना है, इस पर मैटिस ने कहा, ‘‘निश्चित ही.’’ पाकिस्तान पर मैटिस के कड़े बयान ऐसे समय आए हैं जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के प्रयासों के तहत अमेरिकी दौरे पर हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप ने अगस्त में अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया नीति की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त नीति अपनाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget