एक्सप्लोरर

ईरान-इजरायल युद्ध पर ट्रंप का चौंकाने वाला बयान- 'हमारा हमला हिरोशिमा-नागासाकी जैसा'

Trump on Iran Israel Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका के विनाशकारी हमले से ईरान का परमाणु कार्यक्रम खत्म हुआ और इसी के बाद इजराइल-ईरान युद्ध समाप्त हुआ.

Trump on Iran Israel Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच हाल ही में खत्म हुए युद्ध को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हमले हिरोशिमा और नागासाकी की तरह विनाशकारी थे. हेग में आयोजित नाटो समिट के बाद मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा, "मैं हिरोशिमा का उदाहरण नहीं देना चाहता, मैं नागासाकी का उदाहरण नहीं देना चाहता, लेकिन ईरान पर हमारे हमले उसी तरह के थे." उन्होंने कहा कि ऐसे ही एक निर्णायक हमले के बाद यह युद्ध समाप्त हुआ और अब दोनों देशों ने शांति की घोषणा कर दी है.

ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमला
डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के नतांज, इस्फहान और फोर्डो स्थित तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया. उन्होंने दावा किया कि इन हमलों में ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से ठप कर दिया गया है और इन ठिकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के हमले के बाद ही ईरान पीछे हटने पर मजबूर हुआ और युद्धविराम की स्थिति बनी. हालांकि, इस हमले के बाद ईरान ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान का पलटवार- अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं
अमेरिका के हमले के जवाब में ईरान ने कतर और इराक में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने कतर में कम से कम 10 मिसाइलें दागीं, जबकि इराक में भी कई स्थानों पर हमले किए गए. हालांकि, ट्रंप ने दावा किया कि इन हमलों में अमेरिका को कोई नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि 12 दिनों तक चले इस युद्ध में ईरान को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा और उसके लगभग 800 नागरिक मारे गए, जबकि इजरायल के भी 24 से 30 नागरिकों की जान गई.

12 दिनों में खत्म हुआ इजरायल-ईरान युद्ध
डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि यह युद्ध 12 दिन तक चला और 24 जून 2025 को युद्धविराम की औपचारिक घोषणा की गई. उन्होंने यह भी कहा कि अब ईरान और इजरायल के बीच दुबारा हमलों की कोई संभावना नहीं है. युद्ध के दौरान इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने इजरायली शहरों जैसे तेल अवीव और हाइफा पर मिसाइलें दागीं. अमेरिकी मध्यस्थता के चलते दोनों देशों ने युद्ध समाप्त करने का निर्णय लिया. हालांकि, ट्रंप के इस बयान के बाद पश्चिम एशिया में अमेरिका की भूमिका और इस युद्ध की नैतिकता पर भी बहस छिड़ गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget