एक्सप्लोरर

भारत के लिए आई ताज़ा धमकी में ड्रैगन ने कहा- भारत बर्बादी के साथ न खेले

नई दिल्ली: डोकलाम विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है, एक बार फिर चीन ने भारत को युद्ध की धमकी दी है. ये ताज़ा धमकी चीने ने अपनी सरकारी न्यूज एजेंसी के जरिए दी है. चीन के कहा कि भारत बर्बादी के साथ न खेले. वहीं आगे ये भी कहा गया है कि भारत चीन की ताकत को कम करके न आंके.

डोकलाम में अब भी मौजूद हैं 53 भारतीय सैनिक: चीन

चीनी विदेश मंत्रालय के हवाले से एक सरकारी अखबार में कहा गया कि डोकलाम इलाके में भारत के 53 सैनिक और एक बुलडोजर मौजूद है. ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय ने भारत से ‘चीनी क्षेत्र’ से अपने सैनिक और उपकरण हटाने को कहा है. मंत्रालय के हवाले से अखबार ने कहा है कि भारत की तरफ से 53 लोग और एक बुलडोजर ‘चीनी क्षेत्र’ में बने हुए थे. मंत्रालय के हवाले से कहा गया, ‘‘भारत को अपने सैनिक और उपकरण हटाने चाहिए…उन्होंने चीनी संप्रभुता (Sovereignty) का गंभीर रूप से उल्लंघन किया है.’’ चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चेंग शुआंग ने पिछले हफ्ते कहा था कि डोकलाम इलाके में दो अगस्त तक ‘भारत के 48 सैनिक और एक बुलडोजर था.’ चेंग ने कहा था, ‘‘इसके अलावा, वहां सीमा पर और सरहद पर भारत की तरफ अब भी बड़ी संख्या में भारतीय सशस्त्र बल जमा हैं.’’ चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी 15 पन्नों के तथ्यात्मक दस्तावेज में पहले कहा गया था कि जुलाई के अंत तक क्षेत्र में 40 से ज्यादा भारतीय सीमा सैनिक और एक बुलडोजर था. पिछले हफ्ते नई दिल्ली में सूत्रों ने चीनी दावों को खारिज करते हुए कहा था कि पिछले छह हफ्तों से डोकलाम में भारतीय सेना के 350 कर्मी तैनात हैं. इससे पहले चीन ने क्षेत्र में सड़क का निर्माण करने की कोशिश की थी जिससे गतिरोध पैदा हुआ. आपसी सहमति से विवाद सुलझाएं भारत और चीन: यूएई संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने कहा कि डोकलाम मामले में भारत और चीन के बीच किसी भी तरह से तनाव बढना क्षेत्र के देशों के लिए ‘बहुत बाधक’ होगा और दोनों देशों को इस मुद्दे को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास करना चाहिए. यूएई के विदेश राज्यमंत्री अनवर गर्गश ने कहा कि उनका देश इस मुद्दे पर नजर रखे हुए है और उन्हें आशा है कि दोनों महाशक्तियां इस सुलझाने का रास्ता खोज लेंगी. अनवर ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से सभी प्रमुख द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget