एक्सप्लोरर

‘डोकलाम’ पर जापान ने किया था भारत का समर्थन, चीन ने लगाई फटकार

चीन ने शुक्रवार को जापान को फटकार लगाते हुए कहा है कि वह चीन, भारत सीमा विवाद पर 'बिना सोचे-समझे' बयानबाजी करने से बाज आए.

बीजिंग:  चीन ने शुक्रवार को जापान को फटकार लगाते हुए कहा कि वह चीन, भारत सीमा विवाद पर 'बिना सोचे-समझे' बयानबाजी करने से बाज आए. यदि वह इस मुद्दे पर भारत का समर्थन करना चाहता भी है, तो ऐसी स्थिति में भी वह इस तरह की अनर्गल बयानबाजी करने से बचे.

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, "हमें पता चला है कि भारत में जापान के राजदूत इस विवाद पर भारत का समर्थन करना चाहते हैं. मैं उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि वह संबद्ध तथ्यों को स्पष्टता से समझे बिना इस तरह की अनर्गल बयानबाजी नहीं करें."

दरअसल जापान ने डोकलाम विवाद पर भारत का समर्थन किया है, जिसके बाद चीन की यह प्रतिक्रिया आई है. वहीं भारत में जापान के राजदूत ‘केन्जी हिरामात्सू’ ने कहा, “यह क्षेत्र विवादित है और जापान समझता है कि भारत इस विवाद में क्यों उलझा है.

हुआ ने जापान के राजदूत हिरामात्सू की बातों को झुठलाया है. इससे पहले जापानी राजदूत हिरामात्सू ने कहा था कि डोकलाम एक विवादित क्षेत्र है और किसी भी देश को ताकत के बल पर इसकी यथास्थिति में बदलाव नहीं करना चाहिए. हुआ ने कहा,  "डोकलाम के ‘डोंगलांग’ क्षेत्र में कोई क्षेत्रीय विवाद नहीं है और जो सीमा निर्धारित की गई है  उसे ही दोनों पक्षों ने स्वीकार किया है. सेना की मदद से अतिक्रमण के जरिये इस क्षेत्र की यथास्थिति में बदलाव का प्रयास चीन की ओर से  नहीं, बल्कि भारत की ओर से किया जा रहा है.”

इसके अलावा हुआ चुनयिंग ने भारत से तत्काल प्रभाव से अपनी सेनाएं डोकलाम से हटाने को कहा है. आपको बता दें कि  डोकलाम में जून से ही भारत और चीन के बीच गतिरोध बना हुआ है.

हुआ ने आगे कहा, “इस संकट के समाधान हेतु संवाद के लिए, भारत को बिना शर्त अपनी सेनाएं हटानी होंगी.  गौरतलब है कि डोकलाम भूटान और चीन के बीच विवादित क्षेत्र है. भारत का कहना है कि यह क्षेत्र भूटान का है और चीनी सैनिक इस क्षेत्र में घुस आए हैं, जिससे भारत के रणनीतिक हित प्रभावित होते हैं.

आपको ये भी बताते चलें कि जापान ऐसा पहला देश है, जिसने डोकलाम विवाद पर खुलकर भारत का समर्थन किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल
जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget