एक्सप्लोरर

क्या डोनल्ड ट्रंप के पास परमाणु बम का बटन है? जानिए- कितना सच, कितना झूठ

दरअसल अमेरिकी परमाणु बम फायर करने के लिए 'फुटबॉल' और 'बिस्कुट' की जरूरत होती है. इन दोनों के एक साथ इस्तेमाल से अमेरिकी राष्ट्रपति परमाणु बम फायर करने का आदेश देता है.

नई दिल्ली: नॉर्थ कोरिया का सनकी तानाशाह किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच परमाणु हमले को लेकर तनातनी जारी है. दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को खूब खरी-खरी सुनाते रहे हैं. दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की तरफ से एक दूसरे पर एक बटन दबाकर उड़ा देने की धमकियां इन दिनों सुर्खियां बनी हुई हैं.

चंद दिनों पहले किम जोंग उन ने कहा था कि उनके टेबल पर परमाणु बम का बटन है जिसे दबाते ही अमेरिका तबाह हो जाएगा.  कोरियाई नेता की इस धमकी का अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके टेबल भी एक बटन है जो बहुत बड़ा और अधिक शक्तिशाली है.

अब सवाल यह उठता है कि क्या वाकई कोई ऐसा नायाब बटन है जिसे दबा कर ये दोनों देश एक दूसरे पर परमाणु हमला कर सकते हैं?

बहरहाल उत्तर कोरिया को लेकर अभी चीजे साफ नहीं हो पाई हैं कि क्या यह देश वाकई परमाणु संपन्न राष्ट्र है या नहीं, क्योंकि वहां अभी किसी भी तरह का परमाणु नियंत्रण रिएक्टर स्थापित नहीं हो पाया है. मगर साल 2006, 2009, 2013, 2016 और 2017 में उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों से लैस मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है.

क्या डोनल्ड ट्रंप के पास परमाणु बम का बटन है? जानिए- कितना सच, कितना झूठमगर जब बात विश्व के सबसे ताकतवर देश अमेरिका की आती है तो इसमें कोई दो राय नहीं है. साल 1945 में अमेरिका जापान के ऊपर परमाणु बम बरसा चुका है.

ये बटन वाली बात कितनी सही है?

परमाणु बम लॉन्च करने के पीछे एक पेचीदा प्रक्रिया है जो महज एक बटन के दबाने से पूरी नहीं होगी. यानी ट्रंप का 'परमाणु बटन' दबाना सोशल मीडिया के पर अपने सख्त तेवर दिखाने का एक जरिया मात्र है. लेकिन सवाल यह भी सामने आता है कि आखिर अमेरिकी परमाणु बम लॉन्च कैसे होता है?

दरअसल, अमेरिकी परमाणु बम फायर करने के लिए 'फुटबॉल' और 'बिस्कुट' की जरूरत होती है. इन दोनों के एक साथ इस्तेमाल से अमेरिकी राष्ट्रपति परमाणु बम फायर करने का आदेश देता है.

क्या है 'फुटबॉल'? अमेरिकी राष्ट्रपति के पास एक ऐसा ब्रीफकेस होता है जिसे 'न्यूक्लियर फुटबॉल' कहते हैं. इस ब्रीफकेस में किसी तरह की कोई तकनीकी इक्यूपमेंट्स नहीं होता बल्कि एक कम्यूनिकेशन टूल्स के साथ कुछ किताबें मौजूद होती हैं. इनकी मदद से योजनाबद्ध तरीके से परमाणु बम फायर करने का फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से लिया जाता है.

क्या है 'बिस्कुट'? तकनीकी तौर पर 'बिस्कुट' क्रेडिट कार्ड की तरह दिखाई देता है जिसमें कुछ कोड लिखे होते हैं. इन कोड्स को अमेरिकी राष्ट्रति की तरफ सेना को बता कर अपनी पहचान सुनिश्चित करानी होती है.

अमेरिकी राष्ट्रपित 'फुटबॉल' और 'बिस्कुट' की मदद से सेना के शीर्ष अधिकारी को परमाणु बम फायर करने का आदेश देता है. यह आदेश एक कोड के जरिए भेजा जाता है जो लॉन्चिंग टीम के पास मौजूद कोड से मिलना चाहिए. ऐसा होने पर अमेरिकी सेना आकाश, धरती या पानी किसी भी माध्यम से परमाणु बम फायर कर देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget