एक्सप्लोरर

ट्रंप की बेटी के लिए शाही इंतजाम, सोने-चांदी के बर्तनों में परोसे जाएंगे लजीज पकवान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद के प्रसिद्ध फलकनुमा पैलेस में दुनिया की सबसे बड़ी डाइनिंग टेबल पर इवांका ट्रंप समेत दूसरे खास मेहमानों के लिए रात्रि भोज की मेजबानी करेंगे.

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप पहली बार दक्षिण एशिया में हो रहे वैश्विक इंटरप्रेन्योरशिप शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगी. 28-29 नवंबर को हैदराबाद में भारत और अमेरिका की संयुक्त मेज़बानी में ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट का आयोजन किया जा रहा है. इवांका ट्रंप इस सम्मेलन में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगी. पांच दिवसीय इस मंथन सम्मेलन का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.

इवांका के लिए शाही इंतज़ाम का बंदोबस्त

इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में उद्घाटन समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद के प्रसिद्ध फलकनुमा पैलेस में इवांका समेत अन्य खास मेहमानों के लिए रात्रि भोज की मेजबानी करेंगे. इस भोज का दस्तरखान 101 लोगों के बैठेने की जगह वाली दुनिया की सबसे बड़ी डाइनिंग टेबल पर लगेगा. सूत्र बताते हैं कि इस रात्रि भोज के लिए खास सोने-चांदी के बर्तन और कटलरी सजाए जाएंगे.

साथ ही स्वाद को यादगार बनाने के लिए ताज होटल समूह के एक्सपर्ट शेफ भी बुलाये गए हैं. सूत्रों के मुताबिक दावत में हैदराबादी ज़ायके का विशेष ध्यान रखा जाएगा और एक्सपर्ट शेफ खास हैदराबादी बिरयानी बनाएंगे. बिच्छु के आकार वाले फलकनुमा पैलेस को भी खासा सजाया जा रहा है. कार्यक्रम में थाईलैंड, इंडोनेशिया और सिंगापुर के खास फूलों की सजावट देखने को मिलेगी.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अमेरिकी सेक्रेट सर्विस रहेगी तैनात

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप के लिए अमेरिकी सेक्रेट सर्विस तैनात रहेगी. तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद को किले में तब्दील करते हुए 10 हज़ार से ज़्यादा पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं. इसके अलावा किसी खतरे से निपटने के लिए ग्रे-हाउंड और ऑक्टोपस एन्टी टेरर टास्क फोर्स के कमांडो भी तैनात किए गए हैं. वहीं किसी आतंकी हमले या साजिश से निपटने के लिए 40 एन्टी सबोटाज टीम और 50 डॉग स्क्वाड भी लगाए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget