एक्सप्लोरर

Khalistani Threat: 'लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे', ब्रिटेन सरकार ने खालिस्तान समर्थकों को दी चेतावनी

UK Foreign Secretary On Khalistan Supporter: ब्रिटिश विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने खालिस्तान समर्थकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे.

Khalistani Supporter: खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग को घेरने की धमकी दी है. इसके बाद ब्रिटेन सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. गुरुवार (05 जुलाई) को ब्रिटिश विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने कहा है कि लंदन में भारतीय उच्चायोग पर कोई भी सीधा हमला पूरी तरह से अस्वीकार्य है और ऐसा होने पर कोई भी बख्शा नहीं जाएगा. 

गौरतलब है कि अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस ने 8 जुलाई को तथाकथित खालिस्तान स्वतंत्रता रैली निकालने का ऐलान किया है. रैली के प्रचार के लिए खालिस्तान समर्थक नेताओं ने एक पोस्टर भी जारी किया है. पोस्टर का टाइटल "किल इंडिया" रखा गया, उसमें इंडियन हाई कमिश्नर संजय कुमार वर्मा और टोरंटो में भारत के वाणिज्य दूतावास जनरल अपूर्व श्रीवास्तव पर खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया गया है. 

पोस्टर को जमकर किया जा रहा शेयर 

ट्विटर पर कई अकाउंट्स से आगामी रैली के पोस्टर को साझा किया जा रहा है. गौरतलब है कि इससे पहले सैन फ्रांसिस्को में भारत के वाणिज्य दूतावास पर खालिस्तानियों ने हमला किया था. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका में वरिष्ठ भारतीय राजनयिकों को धमकियां दी थी. इन सब के बाद अब यह पोस्टर जारी किया गया है. 

ब्रिटिश सरकार ने अपनाया सख्त रुख 

ब्रिटिश विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने ट्वीट करते हुए कहा है कि लंदन में भारतीय उच्चायोग पर कोई भी सीधा हमला पूरी तरह से अस्वीकार्य है. हमने ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराइस्वामी और भारत सरकार को स्पष्ट कर दिया है कि उच्चायोग में कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है. भारत में यूके के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने क्लेवरली के ट्वीट का हवाला देते हुए पोस्ट किया है कि किसी तरह की हिंसा स्वीकार नहीं की जाएगी. भारतीय अधिकारियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा . 

बता दें कि 8 जुलाई की "किल इंडिया" रैली की घोषणा करने वाले ट्वीट में दोराईस्वामी और बर्मिंघम में भारत के महावाणिज्य दूत शशांक विक्रम की तस्वीरें हैं. गौरतलब है कि सोमवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि कट्टरपंथी, चरमपंथी खालिस्तान की विचारधारा भारत या उसके सहयोगी देशों जैसे अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी नहीं है. उन्होंने इन देशों से खालिस्तान समर्थकों को जगह नहीं देने की अपील भी की. 

ये भी पढ़ें: Pakistan Flood: बाढ़ के कारण कंगाल हो चुके पाकिस्तान में फिर बिगड़ सकते हैं हालात, भारी बारिश ने मचाया जमकर तांडव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget