एक्सप्लोरर

नॉर्थ कोरिया के खिलाफ युद्ध घोषित नहीं किया: अमेरिका

वॉशिंगटन: अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच जारी तीखी नोक झोंक के बीच व्हाइट हाउस ने प्योंगयांग पर अमेरिका की ओर से युद्ध की घोषणा करने वाले दावों को खारिज करते हुए कहा कि इस बारे में कोई भी बात ‘बेतुकी’ है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा, ‘‘बिल्कुल नहीं. हमने उत्तर कोरिया पर युद्ध की घोषणा नहीं की है और ये बात बेतुकी है.’’

बीते सोमवार को उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर उनके देश के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने का आरोप लगाया है. हो कल न्यूयॉर्क में थे. उन्होंने यह भी कहा कि प्योंगयांग अमेरिकी बॉम्बर विमानों को मार गिराकर अपनी रक्षा करने के लिए तैयार है.

उन्होंने न्यूयॉर्क में कहा था, ‘‘पूरी दुनिया को साफ तौर पर ये याद रखना चाहिए कि पहले अमेरिका ने हमारे देश के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया है.’’ गौरतलब है कि उत्तर कोरिया का अमेरिका के साथ कोई राजनयिक संबंध नहीं है. हो न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक महासभा सत्र में शामिल होने आए थे.

हो ने कहा, ‘‘अमेरिका ने हमारे देश पर युद्ध घोषित कर दिया है, ऐसे में हमारे पास इसका पूरा अधिकार होगा कि हम अमेरिकी बमवर्षक विमानों, भले ही वे हमारे देश की हवाई सीमा में नहीं हों, को मार गिराने सहित हर प्रतिरोधी कदम उठाएं.’’ सारा ने कहा कि किसी भी देश की ओर से किसी अन्य देश के विमानों को मार गिराना उचित नहीं है, जब वे अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र के ऊपर हों.

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य अब भी वही है- हम चाहते हैं कि कोरियाई प्रायद्वीप परमाणु हथियारों से मुक्त हो. हमारा इसी ओर ध्यान केंद्रित हैं. हम ऐसा अधिकतम आर्थिक और राजनयिक दबावों के जरिए करेंगे.’’

इस बीच, अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने द्विपक्षीय समर्थन देते हुए शून्य के मुकाबले 415 वोटों से नॉर्थ कोरिया ह्यूमन राइट्स रीऑथोराइजेशन एक्ट पास किया. यह बिल अमेरिका के उन कार्यक्रमों को फिर से अधिकार देता है जो उत्तर कोरिया में मानवाधिकार, लोकतंत्र और सूचना की स्वतंत्रता को प्रोत्साहित करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget