एक्सप्लोरर

Watch: बाल-बाल बची 190 यात्रियों की जान, लैंडिंग के वक्त विमान के टायर में लगी भीषण आग

Delta Plane Accident : बुधवार को अटलांटा के हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब लैंडिंग के वक्त डेल्टा एयरलाइन्स के एक विमान के टायर में आग लग गई.

Delta Airlines: डेल्टा एयरलाइंस के विमान में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब यात्रियों को खबर मिली कि प्लेन के टायरों में आग लग गई है. घटना बुधवार की है. यह हादसा तब हुआ, जब बोस्टन से उड़ान भरने वाली डेल्टा फ्लाइट अटलांटा में लैंड कर रही थी. लैंडिंग के दौरान ही विमान के टायरों में विस्फोट हो गया और अटलांटा के हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 190 यात्रियों को जैसे तैसे सुरक्षित निकाला गया. राहत और बचाव कार्य के दौरान 1 यात्री घायल भी हो गया. 

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह घटना बुधवार शाम 6 बजे के आसपास हुई, जब बोस्टन से डेल्टा फ्लाइट 1437 के अटलांटा में उतरते ही उसके बाएं मुख्य गियर टायर में विस्फोट हो गया. जिसके बाद यात्रियों ने आग की लपटों से बचने के लिए विमान के आपातकालीन शूट का सहारा लिया और फिसलते हुए नीचे उतरे.

विमान के एक यात्री ने स्थानीय समाचार स्टेशन 11अलाइव को बताया कि आग लगने की खबर मिलने के बाद प्लेन में हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद लोग बेहद डरे हुए थे और सभी को अपने जान की चिंता थी. 

यात्रियों ने की डेल्टा क्रू की प्रशंसा 

हादसे का शिकार हुई विमान में यात्रा करने वाले ब्रूस कैंपबेल ने 11अलाइव को बताया कि डेल्टा क्रू और हवाईअड्डे के कर्मचारियों  ने बेहद शानदार काम किया, जिसमें स्थिति को जल्द काबू में कर लिया गया. उन्होंने बताया कि करीब 100 ग्राउंड स्टाफ और 20 वाहन मौके पर मौजूद थे. 

एयरलाइन्स ने मांगी माफ़ी 

डेल्टा एयर लाइन्स ने एक बयान जारी कर यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगा. इसके साथ ही फ्लाइट क्रू और हवाई अड्डे के कर्मचारियों को धन्यवाद दिया. एयर लाइन्स ने कहा कि यह घटना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण थी. हादसे के दौरान यात्रियों को आपातकालीन स्लाइड के माध्यम से निकाला गया और बसों के माध्यम से टर्मिनल तक ले जाया गया. हम इस अनुभव के लिए प्रत्येक से माफी मांगते हैं.  हमारे ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है. 

ये भी पढ़ें: Niger Military Coup: नाइजर में तख्तापलट के बीच US का बड़ा फैसला, नागरिकों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइलों से किया अटैक, इतने मरे
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइलsx से किया अटैक, इतने मरे
US-Iran War: अमेरिका ने ईरान को दिलाई छठी की याद! सैन्य ठिकानों के बाद पुल, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट किए तबाह
अमेरिका ने ईरान को दिलाई छठी की याद! सैन्य ठिकानों के बाद पुल, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट किए तबाह
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget