एक्सप्लोरर

कजाकिस्तान में कोरोना से भी जानलेवा ‘रहस्यमयी बीमारी’ की दस्तक, WHO ने जताई चिंता

कजाकिस्तान में अज्ञात निमोनिया बनकर अचानक फैली यह आपदा पूरे चिन्ता का विषय बन गई है. कजाकिस्तान की सीमा चीन के उत्तर पश्चिम शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र से लगती है.

नई दिल्ली: पूरी दुनिया जहां इस समय कोरोना वायरस से लड़ रही है तो वहीं कजाकिस्तान में अज्ञात किस्म के निमोनिया ने दस्तक दे दी है. इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) की तरफ से भी एक ऐसी बात कही गई है जिससे चिंता और भी बढ़ गई है. डबल्यूएचओ के मुताबिक ये अज्ञात निमोनिया कोरोना वायरस की वजह से हो सकता है.

10,000 नए कोरोना मामलों की पुष्टि 

डॉ माइकल रेयान ने कहा कि वहां के अधिकारियों और संस्थाओं ने बीते सप्ताह 10,000 नए कोरोना मामलों की पुष्टि की है. जबकि वहां अब तक कुल पचास हजार लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं और 264 लोगों की मौत हुई है.

डॉक्टर रेयान ने कहा कि WHO वहां के अधिकारियों के साथ मिलकर जांच की समीक्षा की है. इस दौरान निमोनिया के मामलों के पैटर्न की भी स्टडी की गई है कि कहीं ये COVID-19 के अनुरूप तो नहीं थे.

चीन ने कजाकिस्तान में रहने वाले अपने नागरिकों को किया आगाह, बताया अधिक जानलेवा

चीन ने कजाकिस्तान में रहने वाले अपने नागरिकों को एक स्थानीय ‘अज्ञात निमोनिया’ के प्रति आगाह करते हुए कहा है कि यह कोरोना वायरस संक्रमण से कहीं अधिक जानलेवा है. कजाकिस्तान में चीन के दूतावास ने वीचैट प्लेटफॉर्म पर एक बयान जारी करके कहा कि कजाकिस्तान में अज्ञात निमोनिया से इस वर्ष के शुरुआती छह माह में1,772 लोगों की मौत हो गई है जिसमें अकेले 628 लोग जून में मारे गए हैं. इसमें कहा गया है कि मरने वालों में चीनी नागरिक भी शामिल हैं.

चीनी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने शुक्रवार को दूतावास के बयान के हवाले से कहा, ‘‘कोविड-19 बीमारी की तुलना में इस बीमारी से बड़ी संख्या में मौत होने का खतरा है.’’

दूतावास ने कहा, ‘‘कजाकिस्तान के स्वास्थ्य विभाग समेत अनेक संगठन निमोनिया के इस वायरस के बारे में अध्ययन कर रहे हैं.’’ इसमें कहीं इस बात का जिक्र नहीं है कि कहीं यह बीमारी कोविड-19से जुड़ी तो नहीं हैं.

कुछ चीनी विशेषज्ञों का मानना है कि इस निमोनिया को चीन में फैलने से रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है. कजाकिस्तान की सीमा चीन के उत्तर पश्चिम शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र से लगती है.

दूतावास कजाकिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों को वायरस को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाने के लिए जागरुक कर रहा है. रिपोर्ट में कजाकिस्तान के मीडिया में आई उस खबर का जिक्र किया गया है जिसमें कजाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि निमोनिया से बीमार होने वाले लोगों की संख्या कोविड-19 से बीमार हुए लोगों की संख्या से दो या तीन गुना अधिक है.

कोरोना अपडेट: देश में अब करीब साढ़े 8 लाख मरीज, पिछले 24 घंटों में आए 28 हजार से ज्यादा मामले

महाराष्ट्र: अब आधार कार्ड दिखाने के बाद ही मिलेगी कोरोना की दवा रेमडेसिवीर, जानें क्यों उठाया गया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget