एक्सप्लोरर

दलाई लामा की यात्रा ने सीमा विवाद पर बुरा असर डाला: चीन

बीजिंग: दलाई लामा की चीनी यात्रा से चीन और चीनी मीडिया काफी बौखलाया हुआ है. चीन ने आज भारत को गीदड़ भभकी दी है. चीन ने कहा ‘दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश की यात्रा का सीमा विवाद के समाधान पर बुरा असर पड़ेगा.’ इसी के साथ चीन ने भारत पर तिब्बत के मुद्दे पर प्रतिबद्धता के उल्लंघन का आरोप भी लगाया है.

इस यात्रा की चीनी मीडिया में भी काफी चर्चा हो रही है. दलाई लामा की तवांग यात्रा से बौखलाए चीनी मीडिया ने भारत सरकार पर अरुणाचल के लोगों के हितों की अन्देखी करने का भी आरोप लगाया है.

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बीजिंग अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए ‘‘आगे कार्रवाई’’ करेगा साथ ही तिब्बत के आध्यात्मिक गुर और अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांड़ू के उस भड़काऊ बयान की तीखी आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य सिर्फ तिब्बत के साथ अपनी सीमा साझा करता है चीन के साथ नहीं.’’

चार अप्रैल को दलाई लामा की यात्रा की शुरूआत के बाद अब तक की सर्वाधिक कठोर टिप्पणी में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ल्यू कांग ने कहा उनके ‘‘भड़काऊ’’ बयानों ने ‘‘धार्मिक क्रियाकलापों की हदों को पार कर लिया है.’’ ल्यू ने कहा कि चीन की आपत्तियों के बावजूद भारत दलाई लामा की ‘‘भारत चीन सीमा के विवादित पूर्वी क्षेत्र’’ में यात्रा के लिए अड़ा रहा.’’ प्रवक्ता ने हालांकि खांडू का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि ‘‘कुछ खास भारतीय अधिकारी’’ भड़काऊ राजनीतिक बयानबाजी में लिप्त रहे हैं.

‘‘यह दिखाता है कि 14वें दलाई लामा की गतिविधियां जिसे भारतीय पक्ष धार्मिक गतिविधियां होने का दावा कर रहा था, उसकी हद को पहले ही पार कर गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने जो किया है वह तिब्बत से जुड़े मुद्दे के प्रति गंभीर प्रतिबद्धता का उल्लंघन है और इसका दोनों पक्षों के बीच क्षेत्रीय विवाद का बातचीत के जरिए हल निकालने पर नकारात्मक असर पड़ेगा.

ल्यू ने कहा कि चीन अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए ‘‘आगे कार्रवाई’’ करेगा. उन्होंने कहा,‘‘ चीन ने भारतीय पक्ष के समक्ष अभ्यावेदन दे दिया है. हम अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए आगे कार्रवाई करेंगे.’’ ल्यू ने कहा कि दलाईलामा के ‘‘शर्मनाक प्रदर्शन’’ का भारत और चीन के बीच क्षेत्रीय विवाद के उचित समाधान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.’’ चीन दलाई लामा के अरुणाचल प्रदेश खासकर तवांग की यात्रा का विरोध कर रहा है जिसे वह दक्षिण तिब्बत मानता है. चीनी मीडिया और विदेश मंत्रालय ने लगातार उनकी यात्रा का विरोध किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘होर्मुज वजह नहीं...’, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल पर ट्रंप का बड़ा दावा
‘होर्मुज वजह नहीं...’, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल पर ट्रंप का बड़ा दावा
लंदन-शिकागो फ्लाइट मिनटों के अंदर 9 हजार फीट नीचे आई, इमरजेंसी का अलर्ट
लंदन-शिकागो फ्लाइट मिनटों के अंदर 9 हजार फीट नीचे आई, इमरजेंसी का अलर्ट
‘अफगानों के जज्बे के आगे ताकतवर सेना भी नाकाम’, NATO पर रूस का हमला
‘अफगानों के जज्बे के आगे ताकतवर सेना भी नाकाम’, NATO पर रूस का हमला
मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, किन्हें मिला अवॉर्ड?
मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, किन्हें मिला अवॉर्ड?

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget