एक्सप्लोरर

अमेरिका के आगे झुका क्यूबा? ट्रंप के प्रेशर में ले लिया बड़ा फैसला! जानें क्या है ये

अमेरिकी नाकेबंदी से क्यूबा दहशत में है. ट्रंप प्रशासन के दबाव के चलते सरकार को 2000 से अधिक लोगों को क्षमादान देना पड़ा है, लेकिन उनके अपराधों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

क्यूबा सरकार ने गुरुवार (2 अप्रैल) को घोषणा की कि उन्होंने 2,010 लोगों को क्षमादान दिया है. ये घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब ठीक उसी समय अमेरिका का ट्रंप प्रशासन सरकार पर अत्यधिक दबाव डाल रहा है और तेल नाकाबंदी के जरिए आईलैंड का दम घोंट रहा है. 

क्यूबा की सरकार ने क्या कहा
न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक क्यूबा सरकार ने कहा कि ये क्षमादान पवित्र सप्ताह के अवसर पर एक मानवीय कदम था. हालांकि उन्होंने अमेरिका के साथ बढ़ते दबावों का कोई जिक्र नहीं किया है. क्यूबा की सरकार ने कहा कि उन्होंने विदेशियों और क्यूबावासियों को रिहा किया है, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल हैं. क्यूबा के अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि किन लोगों को रिहा किया गया और किन शर्तों पर किया गया है. 

क्षमादान पाने वालों की कोई जानकारी नहीं
इसके अलावा जिन लोगों को रिहा किया गया है, उनके अपराधों का भी कोई जिक्र नहीं किया गया है. अधिकारियों ने यह भी जानकारी नहीं दी है कि क्षमादान पाने वालों में से कोई आतंकवाद, अवमानना ​​या सार्वजनिक अव्यवस्था के लिए दोषी ठहराए गए और सजा पाए प्रदर्शनकारी थे या नहीं. क्यूबा सरकार राजनीतिक कैदियों को मान्यता नहीं देती है, लेकिन कार्यकर्ता समूह प्रिज़नर्स डिफेंडेड ने क्यूबा में राजनीतिक कारणों से जेल में बंद 1,214 लोगों को पंजीकृत किया है.

व्हाइट हाउस का बयान
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने हाल ही में कहा कि अमेरिका क्यूबा के लिए तेल शिपमेंट के मामले का मानवीय आधार पर मूल्यांकन करेगा. उन्होंने यह जवाब उस प्रश्न पर दिया, जिसमें उनसे ये पूछा गया था कि अमेरिकी तटरक्षक ने कच्चे तेल से भरे एक रूसी टैंकर को क्यूबा पहुंचने की अनुमति क्यों दी, जबकि वह दूसरे देशों को ऐसा करने से रोक रहा है. 

लेविट ने आगे कहा कि मानवीय कारणों या अन्य वजहों से मामले दर मामले का मूल्यांकन किया जाएगा पर हमारी प्रतिबंध नीति में कोई बदलाव नहीं आया है. ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार को झुकने के लिए मजबूर करने की रणनीति के तहत जनवरी से इस देश के लिए तेल शिपमेंट को रोक दिया है.

ये भी पढ़ें 

'बयान बदलकर फैला रहे हैं भ्रम', मैक्रों ने डोनाल्ड ट्रंप पर साधा निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

म्यांमार में धमाके की वजह से 50 की मौत, 60 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल
म्यांमार में धमाके की वजह से 50 की मौत, 60 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल
मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
ट्रेड डील को अंतिम रूप देने भारत आ रहा अमेरिकी डेलिगेशन, किन-किन मसलों पर होगी बात?
ट्रेड डील को अंतिम रूप देने भारत आ रहा अमेरिकी डेलिगेशन, किन-किन मसलों पर होगी बात?
Advertisement

वीडियोज

Bollywood news: Karisma Kapoor's 'Brown' trailer released, will wreak havoc in her 'mardaani' avatar
Vasudha: 😍Dev के तीखे सवालों के आगे बेबस हुई Vasudha, रोते ही पिघला Dev का गुस्सा #sbs
IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
शिव की जय जयकार से गूंजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कैलाश खेर ने बांधा समां; दिखा अद्भुत नजारा
शिव की जय जयकार से गूंजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कैलाश खेर ने बांधा समां; दिखा अद्भुत नजारा
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
हर साल क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन? सामने आ गई बड़ी वजह, जानिए पूरी जानकारी
हर साल क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन? सामने आ गई बड़ी वजह, जानिए पूरी जानकारी
IPL 2026: GT vs RCB फाइनल से पहले फैंस के बीच बवाल, इंटरनेट पर जमकर गदर काट रहे मीम
IPL 2026: GT vs RCB फाइनल से पहले फैंस के बीच बवाल, इंटरनेट पर जमकर गदर काट रहे मीम
Embed widget