एक्सप्लोरर

चीन की सबसे बड़ी राजनीतिक बैठक में छाया कोरोना का मुद्दा, राष्ट्रपति शी जिनपिंग का संबोधन आज

इस बीच बैठक से पहले शी जिनपिंग ने आधिकारिक भोज कार्यक्रमों में शाकाहारी व्यंजन रखे जाने की मांग की है.CPCCC प्रवक्ता गुओ विमिन ने बताया कि बैठक में चीन के नागरिकों के लिए नए सिविल कोड पर चर्चा होनी है.

बीजिंग: चीन में सरकार की शीर्ष राजनीतिक सलाहकार संस्था चाइना पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस (CPPCC) की अहम वार्षिक बैठक का आज दूसरा दिन है. इस बैठक को आज राष्ट्रपति शी जिनपिंग संबोधित करेंगे. बैठक 21 से 27 मई के बीच बीजिंग में हो रही है. कोरोना संकट के दौरान हो रही यह चीन की सबसे बड़ी राजनीतिक बैठक है. इस बैठक में होने वाले फैसले दुनिया भर में कोरोना वायरस को लेकर सवालों में घिरे चीन की आगे की रणनीति का खाका पेश करेंगे. कोरोना वायरस संकट के चलते यह बैठक निर्धारित अवधि के मुकाबले चार दिन छोटी है.

बैठक शुरु होने से एक दिन पहले गुरुवार को CPCCC प्रवक्ता गुओ विमिन ने बताया कि बैठक में चीन के नागरिकों के लिए नए सिविल कोड पर चर्चा होनी है. इसके अलावा चीन के खरीद ब्यूरो और पीपल्स कोर्ट के कामकाज पर भी रिपोर्ट पेश की जाएगी. गौरतलब है कि कोरोना संकट के बीच हो रही इस बैठक को चीन ने वीडियो कांफ्रेंस से करने की बजाए बाकायदा प्रतिनिधियों को बीजिंग बुलाकर आयोजित करने का फैसला किया है.

जिनेवा में हुए विश्व स्वास्थ्य सभा में कोरोना वायरस के स्रोत की अंतरराष्ट्रीय जांच पर हुए फैसले के बाद हो रही CPPCC बैठक चीन में जंगली जानवरों के खाने पर रोक लगाने के प्रस्ताव पर भी मंथन करेगी. वीमिन ने बताया कि CPPCC की उप समिति इस बाबत काम कर रही है कि लोगों को जंगली जानवरों को नागरिक आहार से बाहर किया जाए. इस बारे में एक मसौदा प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा.

जिनपिंग ने भोज में शाकाहारी व्यंजन रखे जाने की मांग की

गौरतलब है कि कोविड19 बीमारी का कारण बने नोवल कोरोना वायरस के इंसानी शरीर में दाखिल होने के लिए चमगादड़ों को भी कारण माना जा रहा है जो चीन के कुछ बाजारों में बेचे जाते हैं. हालांकि अभी इस बात की कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है. इस बीच बैठक से पहले शी जिनपिंग ने आधिकारिक भोज कार्यक्रमों में शाकाहारी व्यंजन रखे जाने की मांग की है. चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक जिनपिंग शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देने के लिए एक प्रस्ताव भी CPPCC के सामने रखेंगे. उनका कहना है कि सरकारी रोक के बावजूद अब भी कई बार जंगली जानवरों का मांस आधिकारिक भोज कार्यक्रमों में कई बार परोसा जाता है.

CPPCC एक राजनीतिक सलाहकार संस्था है

चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की CPPCC एक राजनीतिक सलाहकार संस्था है जो राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मामलों से संबंधित प्रस्तावों को उठाती है. इसकी देश भर में क्षेत्रीय समितियां और एक राष्ट्रीय समिति है, जो चीन की शीर्ष राजनीतिक सलाहकार संस्था है. आज भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12.30 से 1 बजे के करीब सेशन शुरु होगा, जिसमें जिनपिंग का संबोधन होगा.

यह भी पढ़ें-

दुनिया भर में कोरोना मरीजों की संख्या 52 लाख के पास, ब्राजील में बेहद तेजी से बढ़ रहे मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget