एक्सप्लोरर

Covid New Variant: इजरायल में मिला कोरोना का नया वैरिएंट, एक्सपर्ट ने जताई खतरे की आशंका!

COVID-19 New Variant: एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी बीच इजराइल ने कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि की है. भारत में कोरोना के केसों में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

New Variant Of Corona Found In Israel: इजराइल में कोरोना का एक नया वैरिएंट पाया गया है. इस बात की पुष्टि इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है. ये नया वैरिएंट दो लोगों में पाया गया है. वायरस का यह नया प्रकार BA.1 (ओमिक्रॉन) और BA.2 वेरिएंट का कॉम्बिनेशन बताया जा रहा है.

इजराइल की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में विदेश से लौटे दो लोगों ने कोरोना का एक नया वैरिएंट पाया गया है. इस वैरिएंट से संक्रमित दो यात्री बेन-गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे थे. पीसीआर परीक्षण में दोनों पॉजिटिव पाए गए. इस दौरान इस बात की भी पुष्टि हुई कि ये कोविड का कोई नया  वैरिएंट है रिपोर्ट के अनुसार, संक्रमित दोनों मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं. रिपोर्ट में मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि मरीजों में सिरदर्द, बुखार और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण थे. 

ऐसे बनता है नया वैरिएंट 

प्रोफ़ेसर सलमान ज़र्का के अनुसार, जब दोनों वेरिएंट को एक साथ किया जाता है तो उनका लिंक अप असामान्य नहीं है. उन्होंने कहा कि यह घटना तब होती है जब दो वायरस एक ही कोशिका में होते हैं. प्रोफेसर ने कहा कि जब दो  वैरिएंट आपस में आनुवंशिक सामग्री का आदान-प्रदान करते हैं तब नया वैरिएंट पैदा होता है. 

भारत में बढ़ रही रफ्तार 
इजराइल में कोरोना का एक नया वैरिएंट तब मिला है जब भारत में कोविड के मामलों में वृद्धि हो रही है. ख़ास तौर पर भारत के छः राज्य ज्यादा प्रभावित हैं. जिसमें महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्य शामिल हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इस वृद्धि को ध्यान में रखते हुए छह राज्यों को पत्र लिखकर परीक्षण, उपचार, ट्रैकिंग और टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया है.

भारत में कोरोना का हाल 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, चार महीने से अधिक के अंतराल के बाद एक दिन में 700 से अधिक कोविड मामले सामने आए हैं. इससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,623 हो गई है. जिससे कोरोना के बढ़ते रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: Beautiful Women:पाकिस्तान, ईरान हो या सऊदी, इन मुस्लिम देशों की अभिनेत्रियों की तस्वीरें देख आप कहेंगे- खूबसूरती हो तो ऐसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ग्राहम लिंडसे के निधन पर आया US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'वो उन लोगों में से थे जो...'
ग्राहम लिंडसे के निधन पर आया US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'वो उन लोगों में से थे जो...'
अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप पर भड़के ईरानी स्पीकर गालिबाफ, बोले - 'एकतरफा ज्ञापन समझौता...'
अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप पर भड़के ईरानी स्पीकर गालिबाफ, बोले - 'एकतरफा ज्ञापन समझौता...'

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget