एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: इस देश में कोविड के नए वेरिएंट XE की दस्तक से हड़कंप, जानिए कितना खतरनाक है

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने कहा है कि इंग्लैंड में XE के 637 मामलों का पता चला है. ये ओमिक्रोन सब वेरिएंट का हाइब्रिड स्ट्रेन है.

कोरोना महामारी से दुनियाभर में अभी भी जंग जारी है. हाल के दिनों में कोरोना के मामले में औसत रूप से कमी जरूर देखी गई लेकिन इस बीच एक नए वेरिएंट ने हड़कंप मचा दिया. कोरोना के नए वेरिएंट का नाम XE है. ये नया वेरिएंट ब्रिटेन में पाया गया है. इसे ओमिक्रोन सब वेरिएंट का हाइब्रिड स्ट्रेन बताया जा रहा है. यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSCA) ने कहा कि वह एक्सई (XE) का अध्ययन कर रही है. यह बीए.1 और बीए.2 ओमिक्रोन सब वेरिएंट के म्यूटेशन से बना है. शुरुआती स्टडी से संकेत मिला है कि XE वेरिएंट के संक्रमण की रफ्तार BA.2 वेरिएंट की तुलना में करीब 10 फीसदी अधिक है.

ब्रिटेन में कोरोना के नए वेरिएंट XE से हड़कंप

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने कहा है कि 22 मार्च तक इंग्लैंड में XE के 637 मामलों का पता चला था. कोरोना को लेकर प्रतिबंध हटने के बाद से हर दिन कोविड के दसियों हज़ार मामलों का केवल एक छोटा सा अंश दर्ज किया जा रहा था. XE के लिए शुरुआती विकास दर BA.2 से काफी अलग नहीं थी, जिसे 'स्टील्थ' ओमिक्रोन भी कहा जाता है. लेकिन 16 मार्च 2022 तक के सबसे हालिया आंकड़ों का इस्तेमाल करते हुए, अब इसकी वृद्धि दर स्टील्थ वेरिएंट की तुलना में 9.8 फीसदी अधिक थी. विशेषज्ञों का कहना है कि यह बहुत जल्द पता चल जाएगा कि यह पिछले सब वेरिएंट की तुलना में ये कितना अधिक खतरनाक है.

WHO ने नए वेरिएंट को लेकर दी चेतावनी

उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 के XE वेरिएंट को लेकर चेतावनी भी दी है. WHO का कहना है कि XE वेरिएंट के बारे में पहली बार ब्रिटेन में 19 जनवरी को पता चला. शुरुआती स्टडी के मुताबिक XE वेरिएंट BA.2 की तुलना में करीब 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक है. हालांकि, इस वेरिएंट को लेकर अभी और स्टडी की जरुरत बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान के गृह मंत्री बोले- इमरान के खिलाफ जमा हो गए हैं कुछ लुटेरे, हम नहीं छोड़ेंगे पीएम का साथ

Ukraine Russia War: जंग के बाद से पुतिन की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? चौंका देंगे पोल के ये आंकड़े

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget