एक्सप्लोरर

Britain COVID-19: कोरोना महामारी के बीच लंदन के अस्पतालों में होगी सैनिकों की तैनाती, ये है वजह

Britain COVID-19: लंदन के अस्पतालों में सैकड़ों कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं जिसकी वजह से अस्पतालों में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की कमी है.

Britain COVID-19: ब्रिटेन में कोविड-19 के ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के मामले तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं. ओमिक्रोन संक्रमण के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी की वजह से अस्पतालों पर काफी बोझ है. वहीं देश की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) अस्पतालों में कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रही है. इस बीच कर्मचारियों की गंभीर कमी को दूर करने के लिए लंदन के अस्पतालों में सैनिकों की तैनाती की जाएगी. रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिटेन ओमिक्रोन के प्रकोप के कारण कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए लंदन के अस्पतालों में सैनिकों को तैनात करेगा.
 
लंदन के अस्पतालों में सैनिकों की तैनाती

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब 200 सशस्त्र बल के जवान लंदन में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के रूप में शामिल होंगे. अस्पतालों में सैकड़ों कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं जिसकी वजह से अस्पतालों में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की कमी है. रक्षा सचिव बेन वालेस (Defence Secretary Ben Wallace) ने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों (Armed Forces) के पुरुष और महिलाएं एक बार फिर नेशनल हेल्थ सर्विस में समर्पित सहयोगियों को मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं. ताकि अधिक अधिक संक्रमित लोगों को इलाज किया जा सके.

ये भी पढ़ें:

Australia COVID-19: ऑस्ट्रेलिया में Omicron मामले बढ़ने से अस्पतालों पर बढ़ा दबाव, न्यू साउथ वेल्स में नाइट क्लब बंद

ब्रिटेन के अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी

रक्षा सचिव बेन वालेस (Ben Wallace) ने कहा कि सेना के जवानों ने महामारी के दौरान हमेशा योगदान दिया है. एंबुलेंस चलाने, टीका लगाने से लेकर अस्पताल में रोगियों की देखभाल करने में सैनिकों के बेहतर प्रयास पर हर किसी को गर्व होना चाहिए. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि तैनाती में 40 सैन्य चिकित्सक और 160 सामान्य ड्यूटी कर्मचारी शामिल होंगे. ब्रिटेन ने मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 218,724 दैनिक मामले दर्ज किए जो महामारी शुरू होने के बाद से सबसे अधिक बताया जा रहा है. हालांकि वेंटिलेटर की जरुरत वाले मरीजों की संख्या स्थिर बनी हुई है. हाल ही में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी कहा था कि कर्मचारियों की भारी कमी की वजह से अस्पतालों की स्थिति ठीक नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget