एक्सप्लोरर

Niger Coup: 10 प्वाइंट्स में समझिए अफ्रीकी देश नाइजर में तख्तापलट से जुड़ी हर अपडेट

Niger President Removed From Power: नाइजर में सेना ने तख्तापलट का दावा किया है. सेना का दावा है कि राष्ट्रपति के गॉर्ड ने ही उन्हें घर में नजरबंद कर हिरासत में लिया है. फिलहाल देश में कर्फ्यू की स्थिति है.

Niger President Removed: अफ्रीकी देश नाइजर में सेना ने तख्तापलट का दावा किया है. इसके साथ ही राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम को उनके ही घर में नजरबंद कर हिरासत में लिया गया है. द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, अंगरक्षकों ने ही राष्ट्रपति मोहम्मद बेजोम को बंदी बना लिया और देश में सैन्य शासन का ऐलान कर दिया है. 

ऐसे में हम आपको घटना के दस मुख्य पॉइंट्स के बारे में बताते हैं.

1- रॉयटर्स के रिपोर्ट के अनुसार, तख्तापलट का ऐलान सेना ने राष्ट्रीय चैनल के जरिए किया. इस दौरान कर्नल अमादौ अब्द्रमाने अपने साथी  सैनिकों और अधिकारियों के साथ टीवी पर आए. उन्होंने इस बात की घोषणा की. 

2- टीवी पर किए गए ऐलान के मुताबिक, सेना ने बुधवार देर रात राष्ट्रपति मोहम्मद बज़ौम को सत्ता से हटा दिया और राष्ट्रपति को उनके ही गार्ड के सदस्यों ने आधिकारिक आवास पर हिरासत में ले लिया है. 

3- रिपोर्ट के अनुसार, नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मद बज़ौम, जिन्हें सेना ने सत्ता से हटा दिया है, वे पश्चिम अफ्रीका में इस्लामी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में एक प्रमुख पश्चिमी सहयोगी थे. 

4- कर्नल अमादौ अब्द्रमाने ने राष्ट्रपति को बंदी बनाने के बाद कहा है कि देश की बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था और खराब शासन के कारण हम राष्ट्रपति शासन को खत्म कर रहे हैं.

5- कर्नल ने ऐलान किया कि नाइजर के बॉर्डर सील हैं. ऐसे में न कोई देश से बाहर जा सकता है और ना ही कोई देश के अंदर आ सकता है. फिलहाल देश में में कर्फ्यू है. साथ ही सरकारी अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है. 

6-यूएन-अमेरिका के हस्तक्षेप पर सैनिकों ने आपत्ति जताते हुए उन्हें धमकी दी है. बता दें कि 2020 के बाद से पश्चिम और मध्य अफ्रीका क्षेत्र में यह सातवां सैन्य तख्तापलट हैं. 

7- राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में कहा गया कि बज़ौम और उनका परिवार ठीक हैं. साथ ही दावा किया गया है कि राष्ट्रपति के गार्ड प्रदर्शन में शामिल थे. उन्होंने अन्य सुरक्षा बलों का समर्थन हासिल करने की भी कोशिश की.

8- अलजरीरा की रिपोर्ट के अनुसार, बजौम साजिशकर्ताओं की मांगों को स्वीकार करने और सत्ता छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे, ऐसे में उन्हें हिरासत में लेकर बंदी बनाया गया है. 

9- रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति बजौम को हिरासत में लिए जाने के बाद उनके समर्थकों ने राष्ट्रपति परिसर की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन राष्ट्रपति गार्ड के सदस्यों ने चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाकर उन्हें तितर-बितर कर दिया.

10- गौरतलब है कि  नाइजर में इससे पहले भी  मार्च 2021 में तख्तापलट की कोशिश हुई थी, जो नाकाम हो गई थी. दरअसल, तब बजौम अभी चुने ही गए थे. उनके शपथ ग्रहण से कुछ दिन पहले एक सैन्य इकाई ने राष्ट्रपति महल पर कब्ज़ा करने की कोशिश की थी. जिसमें सफलता हाथ नहीं लगी थी. 

ये भी पढ़ें: Pakistani Hindu Student: 'हमारे देश के नेता हरामखोर...', पाकिस्तानी सियासतदानों पर जमकर बिफरा स्टूडेंट, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget