एक्सप्लोरर

अमेरिका: 24 घंटे में कोरोना से 2100 से ज्यादा की मौत, अबतक 34,500 से ज्यादा जानें गईं

अमेरिका में अब तक 6.7 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं.

वाशिंगटन: अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 30 हजार के आंकड़े को पार कर गई है. पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 2100 से ज्यादा लोगों की जान गई है. इसके साथ ही देश में कोविड-19 से अब तक 34,500 लोगों की मौत हुई है. इस महामारी से विश्व में सबसे अधिक संख्या में लोगों की मौत अमेरिका में ही हुई है.

अमेरिका के बाद इटली का स्थान है जहां 21,645 लोगों की मौत हुई है. हालांकि, इटली की आबादी अमेरिका की जनसंख्या का महज पांचवा भाग ही है. स्पेन में 19,130 और फ्रांस में 17,167 लोगों की मौत हुई है.

इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में लॉकडाउन खोलने का तीन चरणों का प्लान गवर्नरों के साथ साझा किया है. अमेरिका में कहां और कब लॉकडाउन खुलेगा इसके बारे में आख़िरी फ़ैसला गवर्नर लेंगे.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बताया कि उनका प्रशासन संघीय दिशानिर्देश जारी कर रहा है. इन दिशानिर्देशों के अनुसार गवर्नर अपने-अपने राज्यों में स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन चरणबद्ध तरीक़े से खोल सकते हैं. आख़िरी फ़ैसला उनका ही होगा. हालांकि इस गाइडलाइन में किसी समयसीमा का कोई ज़िक्र नहीं है.

ट्रंप की ओर से साझा किये गये इस डॉक्यूमेंट का नाम ‘ओपनिंग अप अमेरिका’ है. इस डॉक्यूमेंट में गवर्नरों को विस्तार से अमेरिका में लॉकडाउन ख़त्म करने की तीन चरणों के बारे में लिखा गया है. इस डॉक्यूमेंट के अनुसार किसी भी फ़ेज़ का लॉ़कडाउन खोलने के लिए उस राज्य को अपने यहां संक्रमित लोगों की संख्या और पॉज़िटिव टेस्टों में गिरावट दर्ज करानी होगी.

आपको बता दें कि अमेरिका में अब तक 6.7 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं. वहीं इसके कारण 34 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो गई है. यहां 29 हज़ार से अधिक संक्रमण के नए मामले आए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा
फ्रांस, इटली और अल्बानिया... यूरोप में कई जगहों पर प्रोटेस्ट, क्यों हो रहा बवाल?
फ्रांस, इटली और अल्बानिया... यूरोप में कई जगहों पर प्रोटेस्ट, क्यों हो रहा बवाल?
'फ्रांस चलते हैं', पेरिस में हुई हिंसा पर ट्रंप का तंज, जेडी वेंस ने क्या कहा?
'फ्रांस चलते हैं', पेरिस में हुई हिंसा पर ट्रंप का तंज, जेडी वेंस ने क्या कहा?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget