एक्सप्लोरर

दुनिया में कोरोना महामारी से अबतक 13 लाख लोगों की मौत, 24 घंटे में पहली बार रिकॉर्ड 6.56 लाख केस आए

दुनियाभर में अबतक पांच करोड़ 37 लाख कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, अबतक 13 लाख 8 हजार 565 लोगों की मौत हो चुकी है.

Coronavirus Updates: दुनियाभर में कोरोना महामारी ने भयंकर रूप ले लिया है. वायरस का कहर हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहा है. दुनिया में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड छह लाख 56 हजार नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 9 हजार 942 लोगों की मौत हो गई. दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में हालात बेहद खराब हैं. वहां हर रोज डेढ़ से दो लाख मामले सामने आ रहे हैं.

दुनिया में 13 लाख कोरोना मरीजों लोगों की मौत वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया में अबतक पांच करोड़ 37 लाख 32 हजार मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, अबतक 13 लाख 8 हजार 565 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 3 करोड़ 75 लाख लोग ठीक भी हो चुके हैं. 1 करोड़ 49 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है. जिसमें एक लाख लोगों की हालत गंभीर है.

कोरोना से प्रभावित टॉप-10 देश कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है. सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में एक लाख 83 हजार नए केस आए हैं. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में करीब 88 लाख कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 45 हजार मामले बढ़े हैं. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 35 हजार मामले दर्ज किए गए.

  • अमेरिका:    केस- 11,064,364, मौत- 249,975
  • भारत:         केस- 8,773,243, मौत- 129,225
  • ब्राजील:       केस- 5,819,496, मौत- 164,946
  • फ्रांस:          केस- 1,922,504, मौत- 43,892
  • रूस:           केस- 1,880,551, मौत- 32,443
  • स्पेन:           केस- 1,492,608, मौत- 40,769
  • यूके:             केस- 1,317,496, मौत- 51,304
  • अर्जेंटीना:    केस- 1,296,378, मौत- 35,045
  • कोलंबिया:   केस- 1,182,697, मौत- 33,669
  • इटली:          केस- 1,107,303, मौत- 44,139

14 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत दुनिया के 14 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. इनमें से 9 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है. दुनिया में 56 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली. वहीं दुनिया के 20 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा चौथा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें- एलन मस्क के एक दिन में चार कोरोना टेस्ट, 2 पॉजिटिव, दो निगेटिव, कहा- कुछ बोगस चल रहा है कोरोना वायरसः अमेरिका में बढ़ रहा संक्रमण का प्रकोप, हार से परेशान ट्रंप नहीं ले रहे कोई दिलचस्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget