एक्सप्लोरर

Coronavirus New Variant: संक्रमण रोकने के लिए सऊदी अरब ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को एक सप्ताह के लिए रोका

सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि यूरोप या कोरोना वायरस के नए रूप वाले देशों से सऊदी पहुंचनेवाले यात्रियों को दो सप्ताह तक सेल्फ आइसोलेशन में रहना होगा और टेस्टिंग भी कराना होगा.

Coronavirus New Variant: ब्रिटेन में कोरोना वायरस का 'नया रूप' सामने आने के बाद सऊदी अरब ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को एक सप्ताह के लिए रोक दिया है. गृह मंत्रालय के सूत्र ने पुष्टि करते हुए बताया कि बैन रविवार से प्रभावी हो गया. गल्फ न्यूज ने सूत्र के हवाले से बताया कि बैन खाड़ी देश में भूमि और समुद्री बंदरगाहों से यात्रियों के प्रवेश पर भी लागू होगा.

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सऊदी की सरकार ने किया बैन

रिपोर्ट के मुताबिक, महामारी से जुड़े घटनाक्रमों को देखते हुए प्रक्रियाओं की समीक्षा की जाएगी और हो सकता है दूसरे सप्ताह के लिए भी बैन को आगे बढ़ाना पड़ा. फिलहाल जो विमान सऊदी क्षेत्र में हैं, उन्हें छूट रहेगी और देश से बाहर उड़ने की इजाजत दी जाएगी. हालांकि, जिन देशों में कोरोना वायरस की बदली हुई शक्ल सामने नहीं आई है, वहां से माल, वस्तुओं और सप्लाई चेन के आवागमन को बैन से बाहर रखा गया है.

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए रूप पर लिया फैसला

सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि यूरोप या कोरोना वायरस के नए रूप वाले देशों से सऊदी पहुंचनेवाले यात्रियों को दो सप्ताह तक सेल्फ आइसोलेशन में रहना होगा और टेस्टिंग भी कराना होगा. गौरतलब है कि सऊदी अरब ने फैसला ऐसे समय किया है जब कई यूरोपीय देशों जैसे इटली, बेल्जियम, फ्रांस और नीदरलैंड्स ने अपने यहां से ब्रिटेन को उड़नेवाले और ब्रिटेन से आनेवाले विमानों पर बैन लगा दिया है. 19 दिसंबर को ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एलान किया था कि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन 70 फीसद तक ज्यादा संक्रामक हो सकता है. स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने तो नए वेरिएंट को 'बेकाबू' तक बताया था.

'कश्मीर फाइल्स' की शूटिंग के दौरान खराब हुई मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत, रोकनी पड़ी शूटिंग

सचिन तेंदुलकर के दोस्त विजय शिर्के की कोरोना से निधन, 80 के दशक में खेले थे एक साथ क्रिकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget