एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में आज से हटेगा लॉकडाउन, इमरान खान बोले- सरकार के पास नहीं हैं पैसे

पांच हफ्ते के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने लॉकडाउन खोलने का एलान किया है.8 मई तक पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज से अपने देश में लॉकडाउन हटाने का फैसला किया है. ऐसा बिल्कुल नहीं है कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस काबू में आ चुका है. लेकिन इमरान खान की दलील है कि लॉकडाउन पाकिस्तान में लागू रहा तो वायरस से बड़ी तबाही मचाएगा क्योंकि सरकार के पास पैसे नहीं हैं.

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पांच हफ्ते के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने लॉकडाउन खोलने का एलान किया है. इमरान ने कहा कि लॉकडाउन में हालात ठीक नहीं है. सरकार तो पहले ही बहुत मुश्किल से चल रही थी, हम तो सबको पैसे नहीं दे सकते. तुलना करें हिंदुस्तान से जिसके हालात हमसे बेहतर थे, हमने तो बहुत ज्यादा पैसा दिया हुआ है लेकिन हम कितनी देर तक पैसे दे सकते हैं. लिहाजा हमें लॉकडाउन खोलना है लेकिन अक्लमंदी से.

लॉकडाउन खोलने का एलान करते वक्त भी इमरान हिंदुस्तान का जिक्र करना नहीं भूले और उनकी नीयत में सिर्फ एक ही बात थी कि पाकिस्तान, हिंदुस्तान से ज्यादा अपनी जनता का ख्याल रखता है. लेकिन इमरान ये भूल गए कि 22 करोड़ की आबादी वाला पाकिस्तान उनसे संभलता नहीं और 125 करोड़ से बड़ी आबादी वाले हिंदुस्तान से अपनी तुलना कर रहे हैं. कोरोना वायरस से भारत कैसे निपट रहा है इसका लोहा पूरी दुनिया मान रही है. भारत के प्रधानमंत्री मोदी की मिसालें दी जा रही हैं. पाकिस्तान तो 5 हफ्तों का लॉकडाउन भी बर्दाश्त ना कर सका.

पाक में लॉकडाउन से अब तक ढाई लाख करोड़ का नुकसान

पाकिस्तान में लॉकडाउन की वजह से अब तक ढाई लाख करोड़ का नुकसान हो चुका है. पौने दो करोड़ नौकरियां जाने की आशंका जताई गई है. कोरोना वायरस से निपटना दुनिया के हर देश के लिए चुनौती है. लेकिन पाकिस्तान भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका देश है जहां बेरोजगारी से लेकर महंगाई तक ने पिछले कई महीनों से हाहाकार मचा रखा है. अब इस लॉकडाउन ने पाकिस्तान सरकार की कमर तोड़कर रख दी है.

8 मई तक पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. अनुमान जताया गया है कि मध्य जुलाई तक पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के 2 लाख मामले सामने आ सकते हैं. पाकिस्तान में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन एक सच ये भी है कि कोई भी देश हमेशा के लिए लॉकडाउन नहीं रख सकता क्योंकि अर्थव्यवस्था को भी चलाना है. इमरान सरकार ने अलग-अलग चरणों में लॉकडाउन खोलने का एलान किया है.

यह भी पढ़ें-

एक दिन में 22 लोगों की मौत के बाद एक्शन में सरकार, एम्स के डायेरक्टर को विशेष विमान से अहमदाबाद भेजा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
विश्व युद्ध जैसे अटैक का था प्लान- ट्रंप की वॉर्निंग, ईरान बोला- 'US ने हिमाकत की तो...'
विश्व युद्ध जैसे अटैक का था प्लान- ट्रंप की वॉर्निंग, ईरान बोला- 'US ने हिमाकत की तो...'
पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कर दीं 250 चीनी होवित्जर तोपें, जानें कितनी खतरनाक
पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कर दीं 250 चीनी होवित्जर तोपें, जानें कितनी खतरनाक
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget