एक्सप्लोरर

COVID-19 संकट के बीच इटली के प्रधानमंत्री ने कहा- बहुत लंबे लॉकडाउन के लिए तैयार रहें

इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने देश के लोगों से बहुत लंबे लॉकडाउन के लिए तैयार रहने के लिए कहा. सरकार ने कहा कि बंद को धीरे-धीरे हटाया जाएगा.

रोम: प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते की सरकार ने इटलीवासियों को ‘बहुत लंबे’ समय तक लॉकडाउन के लिए तैयार रहने को कहा है. सरकार की ओर से रविवार को कहा गया कि आर्थिक कठिनाईयों और नियमित दिनचर्या पर तकलीफदेह असर के बावजूद बंद धीरे-धीरे ही हटाया जाएगा.

मंत्रियों और स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से यह संदेश ऐसे समय पर आया है जब इटली में संक्रमण का प्रकोप कम होता दिख रहा है. इस संक्रमण के कारण इटली में एक दिन में मौत का नवीनतम आंकड़ा 756 है जो शुक्रवार के 969 से कम है. यहां कोरोना वायरस संक्रमण की दर में कमी आई है और यह पहली बार छह फीसदी से कम हुई है.

बहरहाल, सरकार का पूरा ध्यान लॉकडाउन खत्म होने की अंतिम तिथि तीन अप्रैल पर है. क्षेत्रीय मामलों के मंत्री फ्रांसेस्कोबो ने इटली के स्काई टीजी24 टेलीविजन से कहा, ‘‘तीन अप्रैल के बाद भी बंद की तारीख बढ़ायी जाएगी. मेरा मानना है कि इस वक्त लॉकडाउन को खत्म करने के बारे में बात करना अनुचित तथा गैर-जिम्मेदाराना है.’’

महामारी के प्रकोप से बेहाल इटली में लगभग सभी प्रकार की कारोबारी गतिविधियां बंद हैं. उप वित्त मंत्री लॉरा कास्टेली ने कहा कि 25 अरब के शुरुआती बचाव पैकेज को चौगुना करने की जरूरत पड़ सकती है. उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे खयाल से कम से कम 100 अरब यूरो की जरूरत पड़ सकती है.’’ इटली में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 10,779 लोगों की मौत हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबिया: 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, कम से कम 20 की मौत, कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया: 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, कम से कम 20 की मौत, कई देशों में हड़कंप
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget