एक्सप्लोरर

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी 'माउंट एवरेस्ट' पर भी आया कोरोना का मामला

पर्वतारोही एर्लेंड नेस्ट ने शुक्रवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि उनके 15 अप्रैल को संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. गुरुवार को हुई जांच में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और वह फिलहाल नेपाल में एक स्थानीय परिवार के साथ रह रहे हैं.

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. अब तक इस महामारी ने करोड़ों जिंदगी ले ली. लेकिन, इसके प्रकोप से अब दुनिया की सबसे ऊंची चोटी भी अछूती नहीं रह गई. कोरोना का संक्रमण का प्रकोप दुनिया की सबसे ऊंची जगह एवरेस्ट की चोटी पर भी पहुंच गया है. यहां माउंट एवरेस्ट के आधार शिविर में ठहरे नॉर्वे के एक पर्वतारोही के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. उसे हेलीकॉप्टर से काठमांडू के एक अस्पताल ले जाया गया है.

पर्वतारोही एर्लेंड नेस्ट ने शुक्रवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि उनके 15 अप्रैल को संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. उसके बाद गुरुवार को हुई जांच में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और वह फिलहाल नेपाल में एक स्थानीय परिवार के साथ रह रहे हैं.

इसे लेकर अनुभवी गाइड ऑस्ट्रियन लुकास फर्नबैश ने चेताया कि अगर सबकी जांच कर तत्काल एहतियाती कदम नहीं उठाए गए तो आधार शिविर में मौजूद हजारों पर्वतारोहियों, गाइड, सहायकों आदि में संक्रमण फैल सकता है. उन्होंने कहा कि संक्रमण फैलने से पर्वतारोहण के सबसे अच्छे समय मई से ठीक पहले इसके सीजन को पहले ही खत्म किया जा सकता है.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें फिलहाल आपात स्थिति में आधार शिविर में बड़े पैमाने पर जांच करनी चाहिए, सभी की जांच होनी चाहिए, सभी टीमों को अलग-अलग रखा जाना चाहिए, उनके बीच कोई संपर्क नहीं होना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसे तत्काल करने की जरूरत है, वरना बहुत देर हो जाएगी.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
मिडटर्म इलेक्शन तक नहीं करेंगे हमला, ट्रंप बोले- ईरान से चल रही सार्थक बातचीत
मिडटर्म इलेक्शन तक नहीं करेंगे हमला, ट्रंप बोले- ईरान से चल रही सार्थक बातचीत
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट

Embed widget