एक्सप्लोरर

Coronavirus: संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच ब्रिटेन के लाखों लोग एक बार फिर सख्त लॉकडाउन की जद में

ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर वृद्धि होने लगी हैसंक्रमण को काबू करने के लिए सरकार को लॉकडाउन का सहारा लेना पड़ा है

लंदन: कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हो रही वृद्धि ने ब्रिटेन की चिंता में इजाफा कर दिया है. संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने शुक्रवार से लॉकडाउन के सख्त प्रतिबंध लागू कर दिए. वेल्स में भी पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है. ग्रेटर मैनचेस्टर की 28 लाख की आबादी भी मध्यरात्रि से इंग्लैंड के लिवरपूल सिटी क्षेत्र और लंकाशायर के सख्त प्रतिबंधों में शामिल हो गई, जिसमें करीब-करीब सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे.

कोरोना संक्रमण के मामलों ने बढ़ाई ब्रिटेन की चिंता

साउथ यॉर्कशायर का इलाका भी शनिवार से तीसरी श्रेणी के सख्त प्रतिबंधों के दायरे में आ जाएगा. इस तरह करीब 70 लाख से भी अधिक की आबादी पर सख्त लॉकडाउन का प्रभाव पड़ेगा. सरकार ने कोविड-19 के लिए तीसरी श्रेणी की चेतावनी जारी की है. जिसका मतलब है कि लोगों के मिलने जुलने पर रोक रहेगी. साथ ही पब और बार का संचालन भी नहीं हो सकेगा. इस श्रेणी में आने वाले कई इलाकों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने पर भी रोक रहेगी. इस बीच, वेल्स में भी 17 दिवसीय पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया. जिसके चलते करीब 31 लाख लोग घरों में ही रहने को मजबूर होंगे.

संक्रमण काबू करने के लिए लॉकडाउन का सहारा

वेल्स के प्रथम मंत्री मार्क ड्रेकफोर्ड ने कहा, "यहां ऐसे लोग भी हैं जो हमें बताना चाहते हैं कि कोरोना वायरस का खतरा सिर्फ एक धोखा है और यह मामूली बीमारी है जिससे नुकसान नहीं पहुंचता. ऐसे लोग उन परिवारों से नही मिले हैं जिन्होंने पिछले सप्ताह अपने प्रियजनों को खो दिया है." इस बीच, स्कॉटलैंड की प्रथम मंत्री निकोला स्टर्जन ने अपने प्रांत के लिए पांच चरणों वाली रणनीति का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि इंग्लैंड में लागू चरण से भी दो चरण अधिक हैं. इसके तहत, स्कॉटलैंड के विभिन्न क्षेत्रों में वायरस के प्रकोप के मुताबिक लॉकडाउन लागू किया जाएगा.

कपिल देव के स्वास्थ्य में सुधार, शाहरुख खान और रणवीर सिंह समेत सेलेब्स ने मांगी सलामती की प्रार्थना

वैज्ञानिकों ने कहा- कोविड वैक्सीन का मानव परीक्षण मौत की घटना पर भी जारी रहना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget