एक्सप्लोरर

Corona Full Updates: दुनियाभर में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा, मौत के मामले में चीन से आगे निकला इटली

इटली में तो चीन से भी ज्यादा जानें जा चुकी हैं. इटली में 427 और लोगों की मौत के साथ इस विषाणु से मरने वालों की कुल संख्या 3405 तक पहुंच गई है.14 हजार 339 और 217 मौतों के साथ अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित छठा देश बन गया है.

नई दिल्ली: जानलेवा कोरोना वायरस का दुनियाभर में आतंक बढ़ता ही जा रहा है. कुल मामले ढाई लाख के करीब पहुंच चुके हैं. वहीं, मौत का आंकड़ा दस हजार के पार हो चुका है. इटली में तो चीन से भी ज्यादा जानें जा चुकी हैं. इटली में 427 और लोगों की मौत के साथ इस विषाणु से मरने वालों की कुल संख्या 3405 तक पहुंच गई है. चीन में 3245 लोगों की मौत हुई है. जानें दुनिया के बड़े देशों का हाल. दुनिया में होने वाली कुल मौतों में से करीब 33 प्रतिशत (एक तिहाई) इटली में हुई हैं.

अमेरिका में नहीं रुक रहा मौतों का सिलसिला

अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इस जानलेवा बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या 200 का आंकड़ा पार गई और कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 14,000 को पार कर गया है. स्वास्थ्य देखभाल अधिकारियों और नेताओं ने तेजी से फैल रहे इस संक्रामक रोग को काबू में करने के प्रयास तेज कर दिए हैं. 14 हजार 339 और 217 मौतों के साथ अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित छठा देश बन गया है.

बाकी देशों का हाल?

चीन में संक्रमण के मामले 81,193 और 3,248 मौत, इटली में 41,035 संक्रमित और 3,405 मौत, ईरान में 18,407 संक्रमित और 1,284 मौत, स्पेन में 18,077 संक्रमित और 831 मौत, जर्मनी में 15,320 संक्रमित और 44 मौत और फ्रांस में 10,995 संक्रमित और 372 मौत हुई.

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अपनी सीमाएं बंद कर दी हैं और बाहर से आने वालों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. चीन के वुहान शहर में करीब तीन महीने पहले कोरोना वायरस का पहला मामला आने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार ऐसा हुआ है जब देश में संक्रमण का एक भी घरेलू मामला सामने नहीं आया. लेकिन दुनिया के बाकी हिस्सों में यह महामारी बेहद तेजी से फैलते हुए लोगों की जान ले रही है.

भारत में क्या हालात हैं?

देश में कोरोना वायरस के पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 195 हो गई है, इसमें 32 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. कोरोना से देश में मौत का आंकड़ा भी बढ़कर चार पर पहुंच गया है. देश में सबसे अधिक संक्रमित लोगों की संख्या महाराष्ट्र में है. यहां 47 लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं केरल में 28 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है. अन्य राज्यों की बात करें तो दिल्ली में 17, उत्तर प्रदेश में 19, कर्नाटक में 15, लद्दाख में 10, पश्चिम बंगाल में 1, हरियाणा में 17, छत्तीसगढ़ में 1 और गुजरात में दो लोग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-

कोरोना: अरब देशों में मस्जिदें बंद, आज नहीं होगी जुमे की नमाज, अजान में कहा जा रहा है- घरों में पढ़ें नमाज

कोरोना वायरस: ट्रंप बोले- चीन ने देरी से बताया इसलिए दुनिया 'बड़ी कीमत चुकी रही है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget