एक्सप्लोरर

Covid-19: चीन में बाहर से आए मामलों की संख्या बढ़कर हुई 1566, मरने वालों का संशोधित आंकड़ा 4632 पहुंचा

चीन में 1058 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है जबकि 77,029 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है.एनएचसी ने कहा कि कोविड-19 के 27 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 17 आयातित मामले हैं.

बीजिंग: चीन में बाहर से आए कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 1,566 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 4,632 हो गई है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि मृतकों में से 50 फीसद मामले इस संक्रमण का केंद्र रहे वुहान शहर से हैं. देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने वुहान में नए आंकड़े सामने आने के बाद कोरोना वायरस के संशोधित राष्ट्रीय आंकड़े जारी किये हैं. नए आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को कुल संक्रमित मामलों का आंकड़ा 82,719 था जिनमें से 4,632 लोगों की मौत हुई है. देश में 1058 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है जबकि 77,029 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है.

वुहान के अधिकारियों ने शुक्रवार को घोषणा की कि 16 अप्रैल तक कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 325 नए मामलों के आने से बढ़कर 50,333 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 1290 और लोगों की मौत के साथ ही बढ़कर 3,896 हो गई है. कोविड-19 के कारण शुक्रवार को किसी की मौत की खबर नहीं है.

अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य देशों द्वारा कोरोना वायरस मामलों की संख्या कथित तौर पर कम दिखाने, पारदर्शिता की कमी और इसकी उत्तपत्ति को लेकर लीपापोती करने के आरोपों के बीच चीन की तरफ से यह संशोधित आंकड़े जारी किये गए हैं. इस वायरस का मामला सबसे पहले पिछले साल दिसंबर में वुहान के स्थानीय हुआनान सी-फूड बाजार में सामने आया था. चीन में जिस तरह जनवरी और फरवरी में कोविड-19 के मामलों की गणना में बदलाव किया गया उससे काफी हद तक भ्रम की स्थिति बनी कि आखिर दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश में स्वास्थ्य संकट किस हद तक है.

चीन ने इस बात से इनकार किया है कि उसने कोविड-19 के मामलों की स्थिति के बारे में कुछ भी छिपाया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लीजियान ने कहा कि वायरस के तेजी से हुए प्रसार के कारण गणना में कमी रही जिसकी वजह से चीन को मृतकों की संख्या बढ़ानी पड़ी. उन्होंने शनिवार को इस बात पर जोर दिया कि ''कभी भी कुछ छिपाया नहीं गया और न ही हम कुछ भी छिपाने की इजाजत देंगे.''

27 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 17 आयातित

एनएचसी ने कहा कि कोविड-19 के 27 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 17 आयातित मामले हैं. 10 अन्य मामले घरेलू संक्रमण के हैं. इनमें से सात मामले रूसी सीमा से लगे हीलांगजियांग प्रांत से हैं जहां रूस के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में चीनी लोगों के लौटने के बाद मामलों में बढ़ोतरी हुई है. दो मामले गुआंगदॉन्ग प्रांत से सामने आए हैंतो वहीं सिचुआन प्रांत में संक्रमण का एक मामला मिला है.

एनएचसी ने कहा कि मुख्यभूमि में किसी की मौत की खबर नहीं है. उसने कहा कि शुक्रवार तक मुख्यभूमि में कुल 1,566 आयातित मामले सामने आए थे. इसके साथ ही 54 ऐसे नए मामले भी मिले हैं जिनमें लक्षण नहीं नजर आ रहे, इनमें से तीन विदेश से आने वाले लोग शामिल हैं. इन्हें मिलाकर ऐसे कुल मामलों की संख्या 1,017 हो गई है. हांगकांग में शुक्रवार तक 1,021 संक्रमण के मामले सामने आए थे जिनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है. मकाउ में संक्रमण के 45 मामले मिले हैं. ताइवान में छह लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है जबकि संक्रमण के कुल 395 मामले सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें-

राजस्थान: हॉटस्पॉट बने भीलवाड़ा में दो और मरीज ठीक हुए, अस्पताल में अब कोई कोरोना संक्रमित नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा

वीडियोज

Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget