एक्सप्लोरर

China Corona: चीन में अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं, डॉक्टरों को भी किया जा रहा मजबूर- रिपोर्ट

Coronavirus in China: चीन में कोरोना (Corona) से बेतहाशा मौतें हो रही हैं, लेकिन सरकार नियमों में बदलाव करके डॉक्टरों को कोविड (Covid Death) से संबंधित मौतों को छिपाने के लिए मजबूर कर रही है.

China Coronavirus Death: चीन में कोरोना महामारी से हाहाकर मचा हुआ है. देश में हर रोज सैकड़ों की संख्या में कोरोना से संक्रमित लोगों की मौत हो रही है. अस्पतालों की स्थिति पूरी तरह से चरमा गई है. सरकार कोरोना से मौतों का आंकड़ा छिपाने में लगी है और ये जताने की कोशिश कर रही है कि सबकुछ सामान्य है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन में डॉक्टरों को कोविड-19 (COVID-19) से संबंधित मौत को छिपाने के लिए मजबूर किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन में कोविड से मौत के आंकड़ों को कम रखने के लिए, चाइनीज सरकार ने सेंसरशिप के अलावा, नियमों और प्रक्रियाओं में बदलाव लागू किया है.

डॉक्टरों को किया जा रहा मजबूर

चीन में कोरोना से बेतहाशा मौतें हो रही हैं, लेकिन सरकार नियमों में बदलाव करके डॉक्टरों को कोविड से संबंधित मौतों को छिपाने के लिए मजबूर कर रही है. नियमों में बदलाव लागू किया गया है ताकि मृत्यु प्रमाणपत्रों को अपडेट करने में देरी की जा सके. चीन में अधिकारियों ने अस्पतालों के बाहर हुई COVID मौतों की आधिकारिक गणना में जोड़ना भी बंद कर दिया है. 

मौत का आंकड़ा छिपा रही सरकार

बढ़ते वैश्विक दबाव के बीच चीन ने खुलासा किया कि 2022 में दिसंबर की शुरुआत और दिसंबर के मध्य के बीच करीब 60 हजार COVID से संबंधित मौतें हुईं.  VAA (Voices Against Autocracy) के मुताबिक कई लोगों ने महसूस किया कि वास्तविक संख्या बहुत अधिक थी और उन्होंने बीजिंग पर अंडररिपोर्टिंग का आरोप लगाया. यहां तक ​​कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी चीन से अधिक डिटेल्स आंकड़े के लिए आग्रह किया था. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन में वायरल के प्रकोप की गंभीरता को कम करके दिखाने पर चिंता व्यक्त की थी.

अंतिम संस्कार के लिए भी जगह नहीं

चीन में पिछले साल दिसंबर के अंत तक कोविड संक्रमण एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया था और अस्पताल भरने लगे. कई मरीजों को बेड नहीं मिला और वे फर्श पर लेटे हुए नजर आए. यहां तक ​​कि अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं मिल रही थी. श्मशान घाट भी पूरी तरह से भरे हुए थे. शवों के अंतिम संस्कार के लिए लोगों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा था.

80 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमित

इस दौरान चीनी की सरकार COVID रोगियों की बढ़ती संख्या पर चुप रही. सरकार ने नियमित स्वास्थ्य बुलेटिन जारी करना बंद कर दिया, जिससे कोविड स्थिति पर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई. हालांकि, एक प्रसिद्ध चीनी वैज्ञानिक और सरकारी अधिकारी वू ज़ुन्यो की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला कि चीन की 80 फीसदी से अधिक आबादी कोविड से संक्रमित थी.

ये भी पढ़ें:

Pakistan Mysterious Fever: पाकिस्तान में रहस्मयी बीमारी का कहर, 16 बच्चों समेत 19 की मौत, क्या कारखानों का धुआं है जानलेवा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget