एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः ऑस्ट्रेलिया में बीमार कर्मियों की वजह से बढ़ रहे हैं मामले, पीएम ने की धैर्य रखने की अपील

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. यहां विक्टोरिया राज्य कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है. यहां सोमवार को संक्रमण के 532 नए मामले सामने आए हैं. प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने विक्टोरिया में संक्रमण से निपटने के लिए धैर्य बनाए रखने की अपील की है.

मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित विक्टोरिया राज्य में सोमवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 532 नए मामले सामने आए हैं. सरकार ने आगाह किया है कि जब तक मेलबर्न में संक्रमित लोग काम पर जाते रहेंगे, तब तक लॉकडाउन लागू रहेगा.

मेलबर्न में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए छह सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी जिसमें से आधा समय बीत चुका है. ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े शहर में मास्क पहनने को पिछले सप्ताह अनिवार्य कर दिया गया था. सोमवार को सामने आए नए मामले और छह लोगों की मौत ने पिछले सप्ताह बुधवार को 484 मामले के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल एंड्रूज ने कहा कि संक्रमण के बढ़ते मामलों के पीछे की बड़ी वजह वे लोग हैं जो संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद भी काम पर जा रहे हैं. इसकी वजह से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है और लॉकडाउन तब तक खत्म नहीं होगा जब तक लक्षण दिखने वाले लोग काम पर जाने के बजाए जांच के लिए नहीं जाते.

वहीं, प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने विक्टोरिया में संक्रमण से निपटने के लिए धैर्य बनाए रखने की अपील की है. ऑस्ट्रेलिया में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 14935 तक पहुंच गई है. जिसमें अबतक 161 लोगों की मौत हो गई है. .हां कोरोना संक्रमण से 9171 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं.

इसे भी देखेंः अमेरिका के कई शहरों में हिंसा, टेक्सास में एक प्रदर्शनकारी की गोली मारकर हत्या

दुनियाभर में कोरोना से अबतक 6.50 लाख मौत, एक करोड़ लोग ठीक हुए, फिलहाल 57 लाख का चल रहा इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनामा में फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, 6.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई तीव्रता
पनामा में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से दहशत, देश में घोषित हुई इमरजेंसी
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget