एक्सप्लोरर

9/11 और पर्ल हार्बर हमले से भी ज्यादा खतरनाक है कोरोना का अटैक- डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के हमले को ज्यादा खतरनाक बताया है.उन्होंने कहा कि इससे पहले भी अमेरिका में कई हमले हो चुके हैं मगर ये दुश्मन अदृश्य है.

कोरोना वायरस का हमला पर्ल हार्बर और 9/11 के हमले से भी ज्यादा खतरनाक है. ये कहना है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का. नर्सों के साथ मीटिंग के बाद ट्रंप ह्वाइट हाउस में बुधवार को पत्रकारों से मुखातिब थे. इस मौके पर उन्होंने अमेरिका पर अबतक हुए कई हमले को याद किया.

पर्ल हार्बर, 9/11 हमले को ट्रंप ने किया याद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इससे पहले भी अमेरिका पर हमले हुए हैं. बात चाहे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले की हो या फिर पर्ल हार्बर हमले की. मगर कोरोना वायरस जैसा हमला कभी नहीं हुआ. ये 9/11 और पर्ल हार्बर हमले से भी ज्यादा खतरनाक है. पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कोरोना वायरस को अदृश्य दुश्मन बताया. उन्होंने कहा कि ये यहां कैसे पहुंचा इसका इल्म उन्हें नहीं है. मगर इसे रोका जा सकता था. ऐसा नहीं होने पर ये हमारे लिए अदृश्य दुश्मन से जंग लड़ने जैसा है.

कोरोना वायरस के हमले को बताया बदतर

ट्रंप ने कहा कि दिखाई देनेवाले दुश्मन के खिलाफ हम कड़ी लड़ाई लड़ते हैं. मगर कोरोना वायरस अदृश्य दुश्मन है. फिलहाल हम अच्छा काम कर रहे हैं. उन्होंने कोरोना वायरस के मुकाबले के लिए गठित टास्क फोर्स की सराहना की. आपको बता दें कि बुधवार तक कोविड-19 के कारण अमेरिका में मरनेवालों की संख्या 72 हजार रही जबकि पीड़ितों की संख्या 12 लाख पार कर गई है. 1941 में पर्ल हार्बर नौसैनिक अड्डे पर जापानी हवाई हमला हुआ था. जिसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका को द्वितीय विश्व युद्ध में लड़ाई लड़नी पड़ी थी जबकि 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 3 हजार लोग मारे गए थे.

Coronavirus: आरोग्य सेतु का इस्तेमाल अब फीचर फोन में भी कर पाएंगे, जानें क्या है तरीका

7 दिन, 12 देश, 64 उड़ानें: विदेश में फंसे भारतीयों की वतन वापसी आज से होगी शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget