एक्सप्लोरर

Coronavirus: अमेरिका ने यूरोपीय नागरिकों की एंट्री पर लगाया बैन, ट्रंप बोले- जरूरी कदम

ब्रिटेन के अलावा किसी भी देश के नागरिक को अमेरिका की यात्रा की इजाजत नहीं होगी.भारत सरकार ने राजनयिकों को छोड़ सभी विदेशी नागरिकों के लिए 15 अप्रैल तक जारी वीजा रद्द कर दिया है.

अमेरिका ने 30 दिनों के लिए यूरोप के देशों से अपना संपर्क काट दिया है. कोरोना के कहर के चलते ऐसा किया गया है. इस दौरान सिर्फ ब्रिटेन के लोग ही अमेरिका की यात्रा कर सकेंगे. ब्रिटेन के अलावा किसी भी देश के नागरिक को अमेरिका की यात्रा की इजाजत नहीं होगी. आपको बता दें कि कोरोना वायरस को WHO ने भी महामारी घोषित कर दिया है. अभी तक दुनिया भर में 4633 लोग कोरोना के कारण मारे जा चुके हैं. वहीं अमेरिका में अब तक कोरोना से 38 लोगों की मौत हुई है.

ट्रंप ने कहा – कठोर लेकिन जरुरी कदम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संबोधित करते हुए बताया कि 30 दिनों के लिए यूरोपीय देश के नागरिक अमेरिका नहीं आ सकेंगे. सिर्फ ब्रिटेन के नागरिकों को अमेरिका आने की छूट दी गई है. ब्रिटेन को छोड़कर किसी भी यूरोपीय देश के नागरिक किसी भी मार्ग से अमेरिका नहीं जा सकेंगे. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे कठोर लेकिन जरुरी कदम बताया. उन्होंने बताया कि अमेरिकी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों से बातचीत के बाद अमेरिकी पॉलिसीधारकों की पॉलिसी अब कोरोना वायरस भी कवर करेंगी. ट्रंप ने कोरोना वायरस को ‘हॉरिबल इंफेक्शन’ कह कर संबोधित किया. अब तक अमेरिका में कोरोना वायरस के चलते 38 लोगों की मौत हो चुकी है. गौरतलब है कि 8 लोगों की मौत हाल ही में हुई है.

भारत ने भी रद्द किए विदेश नागरिकों के वीजा, राजनायिकों को छूट

117 से भी ज्यादा देश कोरोना की मार झेल रहे हैं. सभी देश कोरोना को लेकर सावधानियां बरत रहे हैं. बावजूद इसके कोरोना रुकने का नाम नहीं ले रहा. यही वजह है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है और कोरोना के मरीजों की बढ़ती गिनती को देखते हुए सख्त से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. कोरोना को लेकर भारत सरकार भी सख्त है. सरकार ने राजनयिकों को छोड़ सभी विदेशी नागरिकों के लिए 15 अप्रैल तक जारी वीजा रद्द कर दिया है.

यहां पढ़ें

Coronavirus: भारत सरकार सख्त, सभी विदेशी नागरिकों के लिए 15 अप्रैल तक जारी वीजा रद्द, WHO ने महामारी घोषित किया 

शिवराज सिंह से बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया- मध्यप्रदेश के विकास, प्रगति और उन्नति में सदैव आपके साथ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget