एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: PM इमरान खान का पाकिस्तान को पूरी तरह लॉकडाउन करने से इनकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि यह संभव नहीं है कि पाकिस्तान में पूरी तरह से लॉकडाउन किया जाए.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को यह कहते हुए देश में पूरी तरह लॉकडाउन (बंदी) करने से इनकार किया है और कहा कि इससे अराजकता स्थिति पैदा हो सकती है. इमरान ने लोगों से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए खुद को पृथक कर लेने की अपील की. पाकिस्तान में कोरोना वायरस के चलते अब तक चार लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 646 लोग उससे संक्रमित हुए.

देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए इमरान खान ने दोहराया कि बंदी से अराजक स्थिति उत्पन्न हो जाएगी क्योंकि 25 फीसद से अधिक लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं और उनकी जिंदगियां बर्बाद हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की स्थिति में अभी बंदी की जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘‘पहले आपको मैं बताऊं कि पूर्ण बंदी है क्या. इसका मतलब कर्फ्यू लगाना है और लोगों को घरों के अंदर बंद कर देना है.’’ इमरान ने कहा, ’’ हम पूर्ण बंद नहीं झेल सकते क्योंकि इससे व्यापक अराजक स्थिति पैदा हो जाएगी.’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में स्थिति इटली या फ्रांस जितनी बुरी नहीं है. उन्होंने आगे कहा, ‘‘ यदि स्थिति इटली जैसी होती तो मैं बंदी लगा देता.’’

इमरान ने लोगों से खुद को पृथक कर लेने और घरों के अंदर ही रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और उसके हिसाब से सभी जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं. पाकिस्तान सरकार ने इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए शनिवार को सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दी थी और ट्रेन सेवाएं सीमित कर दी थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'रूस को इसलिए छूट दी ताकि भारत...', अब क्या बोले मार्को रुबियो
'रूस को इसलिए छूट दी ताकि भारत...', अब क्या बोले मार्को रुबियो
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget