एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: फ्लाइट रद्द होने की वजह से ईरान में फंसे 10 हजार भारतीय

ईरान में कोरोना वायरस के कारण 50 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं.भारत आने के लिए फ्लाइट रद्द होने के चलते लगभग 10 हजार से ज्यादा भारतीय नागरिक भी ईरान में फंस गए हैं.

लखनऊ: चीन के बाद कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला देश ईरान ही है. वहां अब तक 50 से अधिक मौत हो चुकी हैं जबकि हजार से अधिक बीमार है. खबर आ रही है कि भारत आने के लिए फ्लाइट रद्द होने के चलते लगभग 10 हजार से ज्यादा भारतीय नागरिक भी वहां फंस गए हैं. इनमें बड़ी संख्या में छात्र भी शामिल हैं. परेशानी वाली बात यह भी है कि ये लोग जिन शहरों में फंसे हैं, वो शहर कोरोना का सर्वाधिक प्रकोप झेल रहे हैं.

खबर आ रही है कि ईरान में हालत बेहद खराब हो रहे हैं. वहां की सरकार के दो मंत्री भी इसकी चपेट में आ चुके हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वहां अलग से एक्सपर्ट की टीम भेजी है. कई देशों ने ईरान के लिए वीजा और हवाई सेवा पर रोक लगा दी है, जिसमें भारत भी शामिल है. ईरान के कुम शहर में स्थित मुस्तफा इंटरनेशनल यूनिर्वसिटी में लगभग दो सौ भारतीय स्टूडेंट हैं. वे सभी जल्द से जल्द भारत आना चाहते हैं. बीमारी का सबसे अधिक कहर वहीं है.

यूनिवर्सिटी में ज्यादातर छात्र उत्तर प्रदेश और दिल्ली के हैं. इन छात्रों को वहां से निकालने के प्रयास में लगे मुस्लिम धर्मगुरु हमीदुल हसन ने बताया कि ईरान के कुम शहर में तमाम भारतीय छात्र इस्लामिक शिक्षा ले रहे हैं. साथ ही तेहरान में भी कई भारतीय फंसे हैं, जो स्वदेश वापसी की राह देख रहे हैं. मौलाना हमीदुल ने बताया कि ईरान में कॅरोना का प्रकोप है.

ऐसे में उन्होंने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राजनाथ सिंह से बात के बाद पहली लिस्ट 29 लोगों की भेजी है. ये सभी लोग उत्तर प्रदेश के ही हैं. 50 और नाम आज भेज रहे हैं. मौलाना के मुताबिक वहां बाजार बंद हैं. जरूरी चीजों तक की कमी होने की आशंका है. लोग डरे भी हुए हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह चीन में फंसे भारतीयों को वहां से निकाला गया उसी तरह यहां से भी उन्हें निकाला जाएगा.

ये भी पढ़ें-

निर्भया केस: पवन की क्यूरेटिव याचिका SC से खारिज, दया याचिका भेजने का विकल्प बाकी

IND vs SA वनडे सीरीज: इन 5 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम में मौका, इन 4 की हो सकती है छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
अमेरिका का MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर पर अटैक... US ने लगातार 7वीं रात बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
MQ-9 तबाह, तेल टैंकर पर अटैक... US ने 7वीं रात ईरान पर बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget