एक्सप्लोरर

Columbia: कोलंबिया में कोयले की खदान में विस्फोट, 11 लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल

Blast In Coal Mine: कोलंबिया में कोयले की एक खदान में दुर्घटनावश हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई. कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिनको लेकर बचाव कार्य जारी है.

Columbia: मध्य कोलंबिया में कोयले की एक खदान में दुर्घटनावश हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई. वहीं खदान के अंदर अब भी दस लोगों के फंसे होने की खबर है. घटना को लेकर कुंडिनमार्का विभाग के गवर्नर निकोलस गार्सिया ने ब्लू रेडियो को बताया कि सुतातौसा नगर पालिका में दुर्घटना गैसों के जमाव के कारण हुई. 

गवर्नर ने बताया कि यह विस्फोट मंगलवार देर रात को हुआ, जब गैसों का भारी मात्रा में जमाव हो गया था. तभी एक कर्मचारी की गलती से चिंगारी निकल गई. इसके बाद खदान के अंदर भारी विस्फोट हुआ. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक सीरीज में जुड़े होने के कारण इस विस्फोट से कई खदानें प्रभावित हुईं.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार खदान के अंदर रेस्क्यू अभियान जारी है. फायर ब्रिगेड और बचावकर्मियों ने बड़ी मशक्त के बाद खदान के अंदर प्रवेश किया. वहीं हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजन खदान के गेट पर अपनों का इन्तजार कर रहे हैं. गार्सिया ने बताया कि विस्फोट के कारण भारी संख्या में मलबा प्रवेश द्वार पर इकट्ठा हो गया है, साथ ही जमीन नीचे की ओर धंस गई है. इस कारण रेस्क्यू अभियान में लगे 100 से अधिक बचावकर्मियों के लिए पीड़ितों तक पहुंच पाना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने बताया कि खदान के अंदर फंसे लोगों के लिए हर मिनट पहाड़ बनकर टूट रहा है. दरअसल, उन्हें ऑक्सीजन की कमी हो रही है.

बताते चलें कि कोलंबिया में सरकार के आदेश के बाद अधिकतर लोगों को अलग रहने को कहा गया है, लेकिन खनन कार्य को इससे छूट दी गई है. इस वजह से यहां से अक्सर इस तरह की ख़बरें आती रहती हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में चौथी सबसे बड़ी लैटिन अमेरिकी अर्थव्यवस्था में खनन की घटनाओं में 148 मौतें दर्ज की गईं हैं.

ये भी पढ़ें: Pakistan: इमरान खान के टेबल पर ये क्या है... फवाद चौधरी ने पुलिसिया कार्रवाई पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने फिर शुरू किए रूस पर हमले, जेलेंस्की ने ट्रंप पर लगाया ये बड़ा आरोप
यूक्रेन ने फिर शुरू किए रूस पर हमले, जेलेंस्की ने ट्रंप पर लगाया ये बड़ा आरोप
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget