एक्सप्लोरर

पेरिस में ऐसा क्या हुआ जिससे बेहद खुश हुए चंद्रबाबू नायडू, आनंद महिंद्रा को किया धन्यवाद

CM नायडू ने आनंद महिंद्रा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए 'लिखा, ''पेरिस में एक और कैफे खुलने की अच्छी खबर है, मुझे खुशी है कि अराकू कॉफी को वैश्विक मान्यता मिल रही है, जिसकी वह हकदार है.''

महिंद्रा समूह के चेयरमैन बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने आंध्र प्रदेश की विश्व प्रसिद्ध अराकू कॉफी का पेरिस में दूसरा कैफे खोलने की घोषणा की. महिंद्रा की इस घोषणा से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू बेहद खुश हैं.

सीएम नायडू ने आनंद महिंद्रा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''पेरिस में एक और कैफे खुलने की अच्छी खबर है, मुझे खुशी है कि अराकू कॉफी को वैश्विक मान्यता मिल रही है, जिसकी वह हकदार है.''

मुख्यमंत्री ने लिखा, ''नंदी फाउंडेशन के अराकुनॉमिक्स और गिरिजन कोऑपरेटिव कॉरपोरेशन ने एक सपने को हकीकत में बदल दिया और साथ ही हमारे आदिवासी बहनों और भाइयों के जीवन को बदल दिया. मुझे उम्मीद है कि भविष्य में आंध्र प्रदेश से ऐसी और भी सफलता की कहानियांं सामने आएंगी.''

नंदी फाउंडेशन के बोर्ड के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने पहले घोषणा की थी कि वे जल्द ही पैंथियन के पास पेरिस में दूसरा कैफे खोलेंगे. 30 जून को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अराकू कॉफी का जिक्र करने को लेकर उन्होंने धन्यवाद दिया.

उद्योगपति ने लिखा कि आदिवासी किसान अपनी अलग कृषि पद्धतियों का उपयोग कर अराकू घाटी में कॉफी उगाते हैं. यह अब एक विश्वव्यापी प्रसिद्ध ब्रांड है और इसे दुनिया की सबसे बेहतरीन कॉफी में से एक माना जाता है.

बिजनेस टाइकून ने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में वह चंद्रबाबू नायडू के कहने पर नंदी फाउंडेशन द्वारा की गई 25 साल की यात्रा से अच्छी तरह वाकिफ थे, जिन्होंने नंदी को शुरू करने और आदिवासी किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली कॉफी उगाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए स्वर्गीय डॉ रेड्डी (डॉ के अंजी रेड्डी) के साथ मिलकर काम किया.

आनंद महिंद्रा ने नंदी फाउंडेशन के सीईओ मनोज कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे कॉफी को वैश्विक ब्रांड बनाने के उनके और उनकी टीम के दृष्टिकोण से उत्साहित हैं। उन्होंने याद किया कि पहला आउटलेट पेरिस के मरैस जिले में खोला गया था।

महिंद्रा ने लिखा, ''आज पेरिस के लोग अपने रोजमर्रा के अराकू कप के लिए स्टोर के बाहर लंबी कतारों में खड़े हैं, और मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम जल्द ही पेरिस में पैंथियन के पास दूसरा कैफे खोलने जा रहे हैं. इसके अलावा हमारे पास बेंगलुरु और मुंबई में भी आउटलेट हैं.''

उन्‍होंंने कहा, ''जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तक 300,000 से अधिक आदिवासी गरीबी से बाहर आ चुके हैं और 42,000 से अधिक किसान परिवार लखपति बन चुके हैं और कॉफी से प्रति सीजन 1,00,000 रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इन आदिवासी परिवारों ने अब तक 45 मिलियन पेड़ भी लगाए हैं और इस मानसून में 6 मिलियन और पेड़ लगाए जाएंगे. यह भारत से वैश्विक सामाजिक उद्यम ब्रांड बनाने से मिलने वाला सच्चा 'रिटर्न ऑन इक्विटी' है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: सड़कों पर आगजनी और विरोध प्रदर्शन, भारी कर्ज और बजटीय घाटे के दलदल में क्यों फंसा फ्रांस?
Explained: सड़कों पर आगजनी और विरोध प्रदर्शन, भारी कर्ज और बजटीय घाटे के दलदल में क्यों फंसा फ्रांस?
तेल अवीव-वियना फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में इमरजेंसी लैंडिंग
तेल अवीव-वियना फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में इमरजेंसी लैंडिंग
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget