एक्सप्लोरर

COP26 Summit: मार्च निकाल नेताओं पर दबाव बना रहे जलवायु कार्यकर्ता, जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए की कार्रवाई में तेजी लाने की मांग

COP26 Summit: ग्लासगो में जिस स्थान पर संयुक्त राष्ट्र का जलवायु पर सम्मेलन चल रहा है, वहां की सड़क पर शनिवार को हजारों की संख्या में जलवायु कार्यकर्ताओं ने ड्रम बजाते और जश्न मनाते हुए मार्च निकाला.

COP26 Summit: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में जिस स्थान पर संयुक्त राष्ट्र का जलवायु पर सम्मेलन चल रहा है, वहां की सड़क पर शनिवार को हजारों की संख्या में जलवायु कार्यकर्ताओं ने ड्रम बजाते हुए और जश्न मनाते हुए मार्च निकाला और सरकारों से ग्रह को नुकसान पहुंचाने वाले जीवाश्म ईंधन के इस्तेमाल में कमी लाने के लिए तेजी से कार्रवाई की मांग की. ग्लासगो में लगातार हो रही बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारियों में उत्साह रहा. हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा. प्रदर्शनकारियों ने जलवायु वार्ता को लेकर पूरी दुनिया के नेताओं की निंदा की और कहा कि अबतक वे वांछित फैसले लेने में असफल रहे हैं। जलवायु को लेकर लंदन,कोपेनहेगन, पेरिस, डबलिन, ज्यूरिक और इस्तांबुल सहित पूरे यूरोप के कई शहरों में भी प्रदर्शन हुआ.

लंदन से ग्लासगो प्रदर्शन में शामिल होने आए डेज अगाजी ने कहा, "हमारे सामने बातचीत हो रही है, लेकिन उन्हें वास्तव में लागू करने के लिए कोई नीति नहीं है. उससे बड़ी बात यह है कि वास्तविक लोगों को कमरे में (वार्ता में) होना चाहिए." वे ड्रम की आवाज के बीच लगातार अपनी बात रख रहे थे. जलवायु कार्यकर्ताओं ने ग्लासगो सम्मेलन में आम लोगों की हिस्सेदारी सीमित करने को लेकर भी शिकायत की.

एक अन्य प्रदर्शनकारी मेगन मैक्लेन ने आशंका जताई कि जलवायु वार्ताकार उनकी बातें सुन रहे हैं, यह बहुत आसान है कि वे इसे नजरअंदाज कर दें. वे सम्मेलन केंद्र में अच्छे और सहज हैं. हालांकि, उनकी मित्र और एडिनिबर्ग की लुसेट वुड ने असहमति जताई. उन्होंने कहा, "वे वास्तव में भले कुछ नहीं करें, लेकिन वे दिखाएंगे कि वे कर रहे हैं... फिर वे इसे 20 और 30 साल के लिए टाल देंगे."

तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे 

प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां ली थी जिनपर , मानवता के लिए खतरे की घंटी, बड़े प्रदूषक बंद करो, सीओपी26 हम आपको देख रहे हैं या हम नाराज हैं जैसे संदेश लिखे थे." प्रदर्शन स्थन के नजदीक मौजूद कनाडियाई सांसद और सीओपी में 16 बार की प्रतिभागी एलिजाबेथ ने कहा, "बड़े प्रदर्शनों से अंतर आएगा." इस बीच, सम्मेलन स्थल करीब आधे मील का है जहां पर वार्ताकार लगातार 7वें दिन मसौदा समझौते को अंतिम रूप देने के लिए मेहनत कर रहे हैं, जिसे अगले सप्ताह राजनीतिक मंजूरी के लिए सरकारों के मंत्रियों को भेजा जा सकता है.

वहीं, लंदन में प्रदर्शकारी बैंक ऑफ इंग्लैंड के पास जमा हुए और करीब 32 किलोमीटर दूर स्थित ट्राफलागर स्क्वॉयर तक मार्च निकाला. इस्तांबुल में शनिवार के प्रदर्शन में कार्यकर्ता अपने साथ अपने बच्चों को भी लेकर आए. गौरतलब है कि शुक्रवार को भी हजारों की संख्या में लोगों ने सम्मेलन स्थल के बाहर 'फ्राइडे फॉर फ्यूचर' आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया था. 'फ्राइडे फॉर फ्यूचर' रैली को संबोधित करते हुए स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग ने ग्लासगो में हो रही संयुक्त राष्ट्र की जलवायु वार्ता को अबतक असफल करार दिया और आरोप लगाया कि नेता जानबूझकर नियमों में खामियां छोड़ रहे हैं और अपने देशों के उत्सर्जन के मामले में भ्रामक तस्वीर पेश कर रहे हैं.

Punjab News: सिद्धू ने कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम, APS देओल पलटवार करते हुए बोले- राजनीतिक लाभ के लिए फैला रहे झूठ

Rahul Gandhi Video: जब राहुल गांधी से शख्स ने पूछा- PM बनने पर पहला फैसला क्या करेंगे, जानें उन्होंने क्या जवाब दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget