एक्सप्लोरर

Cholera In Zimbabwe: हैजा के कारण जिम्बाब्वे में बिगड़े हालात, 100 से अधिक लोगों की मौत

Cholera In Zimbabwe: जिम्बाब्वे के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हैजा को लेकर अलर्ट जारी किया है. दूषित पानी की वजह से देश में हैजा तेजी से फैला है.

Cholera Outbreak In Zimbabwe: जिम्बाब्वे हैजा की चपेट में है. इस बीमारी से देश भर में 100 से अधिक लोगों की मौतों की आशंका व्यक्त की गई है. जिम्बाब्वे के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है. साथ ही कहा है कि साल 2018 के बाद पहली बार ऐसी स्थिति आई है, जो बेहद ही चिंताजनक है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कुल 4,609 हैजा के संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 935 की पुष्टि हो चुकी है. इस गंभीर बीमारी से अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है. इससे पहले जून में जिम्बाब्वे के पड़ोसी देश दक्षिण अफ्रीका को डायरिया का प्रकोप झेलना पड़ा था. गौरतलब है कि जिम्बाब्वे में 2008 और 2009 में हैजा के प्रकोप के दौरान 4,000 से अधिक लोग मारे गए थे. 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दूषित पानी की वजह से हैजा तेजी से देश भर में फैला है. जलजनित बीमारी के कारण, जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनमें ज्यादातर के लक्षण सामान हैं.  अधिकांश मरीज गंभीर दस्त और उल्टी से जूझ रहे हैं. ऐसे में सरकार ने लोगों से ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पानी और स्वास्थ्य सेवाओं को मुहैया कराने में सहयोग देने की अपील की है. 

कैसे फैलती है यह बीमारी?
कॉलरा या हैजा का बैक्टीरिया गंदे पानी पर रहता है. यह कुछ सीफूड, कच्चे फल, सब्जियां और कुछ अनाजों में भी पाया जाता है. इन चीजों के माध्यम से यह बैक्टीरिया इंसान के शरीर में प्रवेश करता है और आंत में पहुंचकर इंसान को संक्रमित कर देता है.

हैजा के लक्षण
आंत में वृद्धि करते ही बैक्टीरिया संक्रमित मरीज में डायरिया फैला देता है. यह अचानक होता है. इसके बाद मरीज को उल्टी और मतली होने लगती है और एक घंटे के बाद ही दस्त शुरू हो जाते हैं, जिससे शरीर से पानी निकलने लगता है. साथ ही इसमें एक घंटे के अंदर डिहाइड्रेशन शुरू हो जाता है. हैजा बहुत ही जल्द संक्रमित मरीज का वजन 10 प्रतिशत तक कम हो जाता है.

ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तानी मीडिया को कंट्रोल कर रहा चीन', अमेरिकी विदेश विभाग की रिपोर्ट में दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget