एक्सप्लोरर

Chinese Spy Balloon: अमेरिकी इंटरनेट की मदद से ही US की खुफिया जानकारियां भेज रहा था चीनी जासूसी गुब्बारा, ऐसे हुआ सनसनीखेज खुलासा

US Claim On Chinese Spy Balloon: इस साल की शुरुआत में अमेरिका के आसमान में उड़ते देखे गए चीनी गुब्बारे को लेकर एक अमेरिकी अधिकारी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.

Chinese Spy Balloon: अमेरिका के आसमान में इस साल की शुरुआत में एक जासूसी गुब्‍बारा देखा गया था. जिसको लेकर दावा किया गया कि यह चीनी जासूसी गुब्बारा है. इस गुब्बारे की वजह से अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ गया था. लेकिन अब इस जासूसी गुब्बारे को लेकर एक अमेरिकी अधिकारी ने और भी चौंकाने वाला खुलासा किया है. 

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार,एक अमेरिकी अधिकारी ने खुलासा किया कि चीनी गुब्बारे ने जानकारी जुटाने के लिए अमेरिकी सर्विस प्रोवाइडर के ही इंटरनेट का इस्तेमाल किया. हालांकि अमेरिका ने अभी तक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के नाम का खुलासा नहीं किया है. अमेरिकी अधिकारी का दावा है कि चीनी जासूसी गुब्बारे ने नेविगेशन से जुड़ी जानकारियां जुटाने के साथ ही उन्हें चीन भेजने का भी प्रयास किया. बता दें कि तब अमेरिका ने इस गुब्बारे को हवा में मार गिराया था. 

कम्युनिकेशन के काबिल था गुब्बारा 

रिपोर्ट के अनुसार, जासूसी गुब्बारा अमेरिका पार करते समय बीजिंग के साथ कम्युनिकेशन के काबिल था. इसके साथ ही अमेरिकी अधिकारी का दावा है कि उनकी खुफिया एजेंसियों ने जासूसी गुब्बारे के कनेक्शन का इस्तेमाल कर उसे ट्रैक कर मार गिराया था. फरवरी में मार गिराए गए इस जासूसी गुब्बारे का मलबा अटलांटिक महासागर से बरामद हुआ था. इस मलबे की जांच अमेरिकी एजेंसियों द्वारा की गई है. 

गुब्बारा जानकारियां इकठ्ठा कर रहा था 

रिपोर्ट के अनुसार, चीनी गुब्बारे ने नेविगेशन और लोकेशन संबंधी जानकारी ही चीन भेजी थी और वह अन्य जानकारियां एकत्रित कर रहा था, जिसे बाद में वह चीन को भेजता, इससे पहले उसे आसमान में देख लिया गया. रिपोर्ट के अनुसार जासूसी गुब्बारे ने कई तरह की जासूसी जानकारियां इकठ्ठा की थी, जिसमें तस्वीरें भी थीं. 

अमेरिका-चीन के बीच भड़का तनाव 

गौरतलब है कि इस गुब्बारे के बाद अमेरिका और चीन में तनाव भड़क गया था. अमेरिका ने इस गुब्बारे को चीनी जासूसी गुब्बारे का नाम दिया. अमेरिका ने आरोप लगाया कि चीन इस जासूसी गुब्बारे के जरिए जानकरियां हासिल कर रहा था. जिसपर चीन ने कहा कि ये महज मौसम की जानकारी जुटाने वाले गुब्बारा था.

ये भी पढ़ें: US Presidential Election: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका, कोलोराडो के बाद मेन ने प्रांतीय मतदान से किया बाहर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज बंद होने के बाद भड़का अमेरिका, ईरान पर किए ताबड़तोड़ अटैक, तेहरान ने कतर-बहरीन-कुवैत में दागीं मिसाइलें
होर्मुज बंद होने के बाद भड़का अमेरिका, ईरान पर किए ताबड़तोड़ अटैक, तेहरान ने कतर-बहरीन-कुवैत में दागीं मिसाइलें
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
ईरान को नहीं झुका पाया अमेरिका? ट्रंप ने बनाया होर्मुज का नया विकल्प, सीरिया-इराक के साथ 70 साल पुरानी तेल पाइपलाइन करेंगे शुरू
होर्मुज में चलेगी ईरान की दादागीरी? ट्रंप ने सीरिया-इराक के साथ मिलकर बनाया नया विकल्प
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget