एक्सप्लोरर

अमेरिका ने एक चीनी शोधकर्ता को किया गिरफ्तार, सॉफ्टवेयर से सीक्रेट डेटा चोरी करने का है आरोप

अमेरिका ने वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में शोध करने वाले चीनी नागरिक हाइजो हू को गिरफ्तार किया है. ट्रेड सीक्रेट्स चोरी करने का आरोप लगने के बाद वह चीन भागने की कोशिश कर रहा था.

वॉशिंगटन: अमेरिकी अधिकारियों ने वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के एक चीनी शोधकर्ता को ट्रेड सीक्रेट्स चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. 34 साल के हाइजो हू नाम के चीनी शोधकर्ता पर बिना अनुमति के अमेरिकी सॉफ्टवेयर से सीक्रेट डेटा चोरी करने का आरोप है. अमेरिकी न्याय विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. न्यायिक विभाग ने कहा, "वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में शोध करने वाले चीनी नागरिक हाइजो हू को गिरफ्तार किया गया, जब ट्रेड सीक्रेट्स चोरी करने का आरोप लगने के बाद वह चीन भागने की कोशिश कर रहा था."

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों को नियमित जांच में पता चला कि चीनी नागरिक हाइजो हू ने रिसर्च से जुड़े सोफ्टवेयर कोड को अपने कब्जे में लिया है, जिसके पास वह अधिकार नहीं था. वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने सालों तक रिसर्च करके उन परिणामों को हासिल किया था. लेकिन चीनी नागरिक उन अहम जानकारियों को चोरी करके 25 अगस्त, 2020 को चीन जाने की कोशिश कर रहा था. उसी दौरान अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसपर आरोप है कि वह अमेरिका में कई सालों से बड़े पैमाने पर जासूसी का काम कर रहा है.

बता दें, कोरोना महामारी के फैलने के बाद से अमेरिका और चीन के बीच संबंध खराब हो गए हैं. हाल ही में चीन के चेंगदू वाणिज्य दूतावास से अमेरिकी झंडे को उतार दिया गया था. वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने चेंगदू वाणिज्य दूतावास परिसर को खाली कर दिया है.

ये भी पढ़ें कोरोना पर काबू पाने के बाद अब चीन में स्कूलों को पूरी तरह खोलने की तैयारी जापान की ‘उड़ने वाली कार’ का सफल परीक्षण, एक व्यक्ति को लेकर कुछ मिनट हवा में रही कार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
US-Iran War: कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget