एक्सप्लोरर

'ड्रैगन-हाथी टैंगो के रूप में मजबूत हों भारत-चीन के रिश्ते', शी जिनपिंग ने PM मोदी की ओर बढ़ाया दोस्ती हाथ

Xi Jinping On India-China Relations: पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के कारण चार साल से अधिक समय तक रिश्तों में आई कड़वाहट को कम करने के प्रयासों के बीच भारत-चीन के नेताओं ने बधाई संदेश भेजे.

India China Relations: चीन ने एक बार फिर भारत की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार (01 अप्रैल, 2025) को कहा कि चीन और भारत को और अधिक निकटता से मिलकर काम करना चाहिए. दोनों देशों के रिश्ते को ड्रैगन-हाथी टैंगो का रूप लेना चाहिए. यह हमारे प्रतीकात्मक जानवरों के बीच नृत्य है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चीन-भारत के राजनयिक संबंधों की शुरुआत की 75वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश में चीनी राष्ट्रपति ने यह बात कही. इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने भी चीनी राष्ट्रपति को बधाई दी. पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के कारण चार साल से अधिक समय तक रिश्तों में आई कड़वाहट को कम करने के प्रयासों के बीच भारत-चीन के नेताओं ने मंगलवार को द्विपक्षीय संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर बधाई संदेशों का आदान-प्रदान किया.

क्या बोले शी जिनपिंग?

शी जिनपिंग ने कहा कि पड़ोसियों को शांतिपूर्ण ढंग से सह-अस्तित्व के तरीके ढूंढने चाहिए और वह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मामलों में संचार और समन्वय को बढ़ाने के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त रूप से शांति की रक्षा करने के लिए तैयार हैं.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने बीजिंग में संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘आज भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ है.’’ उन्होंने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा चीनी प्रधानमंत्री ली क्विंग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई संदेशों का आदान-प्रदान किया. गुओ ने कहा कि दोनों देश की प्राचीन सभ्यताएं काफी मिलती-जुलती हैं, दोनों प्रमुख विकासशील देश और ग्लोबल साउथ के महत्वपूर्ण सदस्य हैं और दोनों आधुनिकीकरण के महत्वपूर्ण चरण में हैं.

भारत के साथ काम करने को तैयार चीन

उन्होंने कहा कि हमारे द्विपक्षीय संबंधों का इतिहास दिखाता है कि एक-दूसरे की सफलता में साझेदार बनना दोनों पक्षों के लिए सही है. गुओ ने कहा कि हमारे दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य में देखने और इसे बनाए रखने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार है और इस मौके को रणनीतिक आपसी विश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने के अवसर के रूप में लेता है.

वह इस बात का जिक्र कर रहे थे कि कैसे मोदी और शी ने पिछले साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के कजान में अपनी बैठक में द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान किया था. दोनों देशों की ओर से राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाने की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए इस अवसर का फायदा उठाने के इच्छुक हैं.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने इस छोटे देश को बताया सबसे महत्वपूर्ण मित्र, राष्ट्रीय योग दिवस मनाने को लेकर की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
पाकिस्तान में नहीं मिल रही दवाइयां, ढहने की कगार पर हेल्थकेयर सिस्टम, कैंसर समेत अन्य मेडिसन की शॉर्टेज
पाकिस्तान में नहीं मिल रही दवाइयां, ढहने की कगार पर हेल्थकेयर सिस्टम, कैंसर समेत अन्य मेडिसन की शॉर्टेज
बांग्लादेश में 81 फीट ऊंचे श्रीराम की प्रतिमा बनवाने वाले हरिदास को CID ने किया गिरफ्तार, लगाया ये गंभीर आरोप
बांग्लादेश में 81 फीट ऊंचे श्रीराम की प्रतिमा बनवाने वाले हरिदास को CID ने किया गिरफ्तार, लगाया ये गंभीर आरोप
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget