एक्सप्लोरर

'ड्रैगन और एलिफेंट को...', अमेरिका से विवाद के बीच भारत को लेकर ये क्या बोल गया चीन?

चीन-अमेरिका टैरिफ तनाव के बीच चीन ने भारत से सहयोग की मांग की है. चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि एक दूसरे का समर्थन करना और सहयोग को मजबूत करना दोनों लोगों और राष्ट्रों के मौलिक हितों में है. 

चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. अमेरिका ने चीनी इंपोर्ट पर 20 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान किया है. इन सबके बीच अब चीन की निगाहें भारत पर आकर टिक गई हैं. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को नई दिल्ली और बीजिंग से मिलकर काम करने और आधिपत्यवाद और सत्ता की राजनीति का विरोध करने में अहम भूमिका निभाने की अपील की है. उनका यह बयान अमेरिका से चल रहे विवाद के संदर्भ में माना जा रहा है.

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की बैठक के बाद कहा, ड्रैगन और एलिफेंट को नचाना एक वास्तविकता है और यही एकमात्र सही विकल्प है. उन्होंने कहा, एक दूसरे को कमजोर करने के बजाय एक दूसरे का समर्थन करना और सहयोग को मजबूत करना दोनों लोगों और राष्ट्रों के मौलिक हितों में है. 

'अगर साथ आईं दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं तो...'

उन्होंने कहा, अगर दोनों देश, जो एशिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं भी हैं, अगर साथ आते हैं तो अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का लोकतंत्रीकरण और 'ग्लोबल साउथ' का विकास और मजबूती एक उज्जवल भविष्य होगा. ‘ग्लोबल साउथ’ से तात्पर्य उन देशों से है जिन्हें अक्सर विकासशील, कम विकसित या अविकसित कहा जाता है और जो मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका में स्थित हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ग्लोबल साउथ' का इस्तेमाल अक्सर करते हुए देखा जाता है.  

भारत-चीन के संबंधों में सकारात्मक प्रगति हुई

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि भारत और चीन के संबंधों में सकारात्मक प्रगति हुई है और पूर्वी लद्दाख में चार साल से अधिक समय तक चले सैन्य गतिरोध के पिछले वर्ष समाप्त होने के बाद सभी स्तरों पर उत्साहजनक नतीजे मिले हैं. वांग ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच रूस के कजान शहर में सफल बैठक के बाद पिछले वर्ष चीन-भारत संबंधों में सकारात्मक प्रगति हुई है. उन्होंने कहा कि इसके बाद दोनों पक्षों ने नेताओं के बीच बनी आम समझ का ईमानदारी से पालन किया, सभी स्तरों पर आदान-प्रदान और व्यावहारिक सहयोग को मजबूत किया और कई सकारात्मक परिणाम हासिल किए.

हालांकि, भारत ने अभी तक इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इससे पहले गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत सरकार चीन के साथ संबंधों के लिए सकारात्मक दिशा तय करने के लिए काम कर रही है. 

6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और सामाजिक, राजनीतिक के साथ-साथ सांस्कृतिक मुद्दों पर लिख रहे हैं. एबीपी नेटवर्क के साथ इसी साल पारी का आगाज हुआ है, इससे पहले आज तक, दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में काम करने का अनुभव रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज में दो जहाजों के बीच भीषण टक्कर, 'बल्क कैरियर' के उड़े परखच्चे, ईरान ने बचाई क्रू के 23 लोगों की जान
हॉर्मुज में दो जहाजों के बीच भीषण टक्कर, 'बल्क कैरियर' के उड़े परखच्चे, ईरान ने बचाई क्रू के 23 लोगों की जान
लश्कर के सरगना आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ भारत ने निकाला गैर जमानती वारंट, अब इस कोर्ट में चलेगा केस
लश्कर के सरगना आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ भारत ने निकाला गैर जमानती वारंट, अब इस कोर्ट में चलेगा केस
मोसाद का ऑपरेशन ईरान, अमहदीनेजाद को बनाया था मोहरा, तेहरान की सत्ता सौंपने की थी तैयारी, फिर क्या हुआ
मोसाद का ऑपरेशन ईरान, अमहदीनेजाद को बनाया था मोहरा, तेहरान की सत्ता सौंपने की थी तैयारी, फिर क्या हुआ
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को किया तलब

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन, वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
सोनम वांगचुक का वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget