एक्सप्लोरर

पहले किम तो अब चीन के चाणक्‍य पहुंचे रूस, क्या नोर्थ कोरिया के साथ मिलकर पुतिन-शी जिनपिंग कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं?

Chinese Foreign Minister Russia Visit: चीन के विदेश मंत्री वांग यी रूस के दौरे पर पहुंचे हैं. वांग यी की यह यात्रा चार दिनों की है, जिसमें वह रणनीतिक सुरक्षा परामर्श को लेकर चर्चा करेंगे.

China Russia Relation:  रूस और चीन की नजदीकियां दुनिया से छिपी नहीं है. दोनों देश अपने संबंधों को और बेहतर बनाने में लगे हुए हैं. ऐसे में चीन के शीर्ष राजनयिक और विदेश मंत्री वांग यी रूस के दौरे पर पहुंचे हैं. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के रिपोर्ट के अनुसार, वांग यी चार दिनों की यात्रा पर रूस गए हैं. उनकी यह यात्रा इसलिए भी खास हो जाती है क्योंकि अगले महीने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन की यात्रा पर जा सकते हैं. 

.साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी वार्षिक रणनीतिक सुरक्षा परामर्श बैठकों के लिए गुरुवार तक रूस में रहेंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिलेंगे. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा होगी.  माओ ने कहा कि इस दौरान यूक्रेन युद्ध बातचीत का प्रमुख मुद्दा होगा. इसके अलावा वह एशिया-प्रशांत क्षेत्र में नाटो बलों और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर चर्चा करेंगे. 

रणनीतिक सुरक्षा परामर्श पर होगी चर्चा 

चीनी मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा रूस की सुरक्षा परिषद के प्रमुख निकोलाई पेत्रुशेव के निमंत्रण पर हो रही है, जो द्विपक्षीय रणनीतिक सुरक्षा परामर्श तंत्र के सह-अध्यक्ष हैं.बता दें कि  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने चीन की राजधानी में तीसरे बेल्ट एंड रोड शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शामिल होंगे.  यूक्रेन पर आक्रमण के बाद पुतिन की यह पहली चीन यात्रा होगी. 

किम जोंग उन भी पहुंचे थे रूस 

गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन रूस दौरे से वापस लौटे हैं. ऐसे में उनके लौटते ही रूसी विदेश मंत्री का चीन पहुंच जाना पश्चिमी देशों को हजम नहीं हो रहा है. दरअसल, हाल ही में रूस पहुंच उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है. रूस युद्ध के कारण हथियारों की कमी का सामना कर रहा है. ऐसे में अब अनुमान लगाया जा रहा है कि रूस को उत्तर कोरिया से मदद मिल सकती है. ख़बरें तो यह भी हैं कि किम और पुतिन के मुलाकात के दौरान हथियारों की सप्लाई से जुड़ी डील हो चुकी है. हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें: Saudi Arabia and Israel Crisis: आखिर क्यों सऊदी सरकार ने नए नक्शे में इजराइल को गायब कर दिया और फिलिस्तीन को जगह दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget