एक्सप्लोरर

पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मिले चीनी विदेश मंत्री वांग यी, जानें किन मुद्दों पर हुई बात

पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि चीन ने पाकिस्तान की संप्रभुता और विकास के लिए ‘दृढ़ समर्थन’ व्यक्त किया है, क्योंकि दोनों पक्ष अपनी ‘सदाबहार रणनीतिक साझेदारी’ को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं.

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार (22 अगस्त, 2025) को पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की और क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद रोधी उपायों और आपसी हित के मामलों पर चर्चा की.

वांग यी इस्लामाबाद में विदेश मंत्रियों की रणनीतिक वार्ता के छठे दौर में भाग लेने के लिए बुधवार को पाकिस्तान पहुंचे. उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से भी मुलाकात की और क्षेत्रीय शांति, विकास और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान के साथ काम करने की चीन की प्रतिबद्धता दोहरायी.

पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि चीन ने पाकिस्तान की संप्रभुता और विकास के लिए ‘दृढ़ समर्थन’ व्यक्त किया है, क्योंकि दोनों पक्ष अपनी ‘सदाबहार रणनीतिक साझेदारी’ को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं.

उसने कहा कि सेना प्रमुख मुनीर और चीनी विदेश मंत्री वांग के बीच चर्चा क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी कदमों और आपसी हित के मामलों पर केंद्रित रही. मुनीर ने निरंतर समर्थन के लिए चीन के प्रति आभार व्यक्त किया.

पिछले महीने मुनीर चीन गए थे, जहां उन्होंने उपराष्ट्रपति हान जेंग, वांग और शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी, लेकिन अपने पूर्ववर्ती जनरल कमर जावेद बाजवा की तरह राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात नहीं की थी.

गुरुवार को वांग और पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) 2.0, व्यापार और आर्थिक संबंध, बहुपक्षीय सहयोग और लोगों से लोगों के बीच संबंधों समेत द्विपक्षीय सहयोग के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा के लिए रणनीतिक संवाद किया था.

वांग काबुल से इस्लामाबाद पहुंचे. काबुल में उन्होंने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के साथ त्रिपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया. काबुल में तीनों पक्ष सीपीईसी के विस्तार समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने पर राजी हुए.

यह वांग की पिछले तीन वर्षों में पाकिस्तान की दूसरी यात्रा है. पिछले हफ्ते उन्होंने नयी दिल्ली की यात्रा की थी जहां उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत की थी तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ 24 वीं विशेष प्रतिनिधि सीमा वार्ता में हिस्सा लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget