एक्सप्लोरर

चीन के डॉक्टरों ने किया कमाल, इंसान के शरीर में फिट किया सुअर का लिवर

अमेरिका में अकेले 1 लाख से ज्यादा लोग अंग ट्रांसप्लांट के लिए इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में वैज्ञानिकों ने लंबे समय से सुअर के अंगों को इंसान में ट्रांसप्लांट करने की दिशा में काम करना शुरू किया है.

चीन के डॉक्टरों ने एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पहली बार इंसान के शरीर में जीन-एडिटेड सुअर का लिवर ट्रांसप्लांट किया है. इस सफलता ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों और मेडिकल क्षेत्र में एक नई उम्मीद जगा दी है. इस ट्रांसप्लांट के जरिए यह दिखाया गया है कि आने वाले समय में अंगों की भारी कमी को पूरा करने के लिए सुअर के अंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है. 

यह ट्रांसप्लांट पिछले साल चीन के एक अस्पताल में ब्रेन-डेड मरीज पर किया गया था. डॉक्टरों की मानें तो सुअर का लिवर इंसान के शरीर में 10 दिन तक अच्छी तरह से काम करता रहा. इस दौरान, लिवर का रक्त प्रवाह सही रहा और शरीर में सूजन या इन्फेक्शन का कोई भी लक्षण नहीं दिखा. डॉक्टरों ने इसे एक बड़ी सफलता मानते हुए इसे एक महत्वपूर्ण शोध परिणाम बताया है. 

अंगो की कमी बड़ी समस्या 

दुनियाभर में अंगों की कमी एक बड़ी समस्या बन चुकी है. अमेरिका में अकेले 1 लाख से ज्यादा लोग अंग ट्रांसप्लांट के लिए इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में वैज्ञानिकों ने लंबे समय से सुअर के अंगों को इंसान में ट्रांसप्लांट करने की दिशा में काम करना शुरू किया है, क्योंकि सुअर के अंग मानव अंगों से काफी मिलते-जुलते हैं.

इससे पहले, कई बार सुअर के किडनी और दिल का इंसान में ट्रांसप्लांट किया गया है, लेकिन लिवर ट्रांसप्लांट ज्यादा चुनौतीपूर्ण साबित हुआ था. लिवर का काम काफी जटिल होता है, क्योंकि यह रक्त को साफ करना, हानिकारक तत्वों को बाहर निकालना, पाचन में मदद करना और शरीर के कई अहम कार्य करता है. 

6 जीन बदलाव किए गए थे

चीन के डॉक्टरों ने सुअर के लिवर में छह जीन बदलाव किए थे, ताकि यह इंसान के शरीर में बेहतर तरीके से काम कर सके. इस ट्रांसप्लांट के दौरान, इंसान का खुद का लिवर भी शरीर में मौजूद था, ताकि यह देखा जा सके कि सुअर का लिवर कैसे काम करता है. हालांकि, इस प्रयोग को 10 दिन बाद परिवार के अनुरोध पर समाप्त कर दिया गया.

इस सफलता ने दुनियाभर के डॉक्टरों और शोधकर्ताओं को एक नई उम्मीद दी है. अब यह माना जा रहा है कि सुअर के अंगों का इस्तेमाल इंसान के शरीर में अस्थायी रूप से किया जा सकता है, खासकर उन मरीजों के लिए जिनके लिवर की हालत बहुत खराब हो और उन्हें जल्दी से ट्रांसप्लांट की जरूरत हो. 

इस शोध के सह-लेखक डॉ. लिन वांग इसे एक बड़ी उपलब्धि मानती है. उन्होंने कहा कि यह शोध इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भविष्य में अंगों की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है. इस नई खोज ने यह भी साबित किया कि सुअर के अंगों के इस्तेमाल में कुछ बड़ी चुनौतियां तो हैं, लेकिन सही तरीके से जीन-संशोधन करके इन अंगों का उपयोग इंसान के शरीर में किया जा सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में इस तरह के ट्रांसप्लांट से लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 20 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 20 बच्चों की मौत
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget