एक्सप्लोरर

कब लौटेंगी सुनीता विलियम्स? स्पेस में 6 महीने रहने के बाद धरती पर आए चीनी अंतरिक्ष यात्री, बताया कैसी है हालत

अंतरिक्ष में रहने के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने विज्ञान से जुड़े दर्जनों प्रयोग किए. धरती पर लौटे तरिक्ष यात्रियों की जगह तीन अन्य यात्री 30 अक्टूबर को स्पेस स्टेशन पहुंचे जिनमें एक महिला भी है.

निचली कक्षा में अंतरिक्ष स्टेशन विकसित करने के कार्य में छह महीने बिताने वाले तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री रविवार-सोमवार की मध्यरात्री पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए. मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियानों से जुड़ी चीनी एजेंसी ने यह जानकारी दी.

अंतरिक्ष यात्री ये गुआंगफू, ली कांग और ली गुआंगसु को लेकर अंतरिक्ष यान शेनझोउ-18 का कैप्सूल रात 1:24 बजे (बीजिंग समयानुसार) उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में डोंगफेंग स्थल पर उतरा. अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि 192 दिन तक कक्षा में रहने के बाद तीनों अंतरिक्ष यात्रियों का स्वास्थ्य ठीक है और शेनझोउ-18 मानवयुक्त मिशन सफल रहा.

शेनझोउ-18 के मिशन कमांडर गुआंगफू एक साल से अधिक के संचयी अंतरिक्ष उड़ान समय वाले पहले चीनी अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं. उन्होंने एक चीनी अंतरिक्ष यात्री के रूप में कक्षा में सबसे लंबे समय तक रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है.

उन्होंने अक्टूबर 2021 से अप्रैल 2022 तक शेनझोउ-13 मिशन में अंतरिक्ष यात्री के रूप में कार्य किया था. गुआंगफू ने कहा, 'चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने क्रमिक अभियानों में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी है. मेरा मानना ​​है कि निकट भविष्य में कक्षा में अवधि का रिकॉर्ड टूट जाएगा.' वहीं, अन्य अंतरिक्ष यात्री ली गुआंगसु ने कहा कि उन्होंने चेरी टमाटर और सलाद पत्ता के रूप में दो प्रकार के पौधे उगाए तथा भोजन के लिए कुछ सलाद पत्ते काटे.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने ली के हवाले से कहा, 'अंतरिक्ष में ताजी सब्जियां खाने में सक्षम होना वास्तव में एक आशीर्वाद है. ये हरे पौधे हमारे व्यस्त कार्य में भी हरियाली की दमक और अच्छा उत्साह लेकर आए,' चीन ने इस साल अप्रैल में शेनझोउ-18 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया था.

शिन्हुआ के अनुसार, अंतरिक्ष में रहने के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने विज्ञान से जुड़े दर्जनों प्रयोग किए. धरती पर लौटे तीनों अंतरिक्ष यात्रियों की जगह तीन अन्य यात्री 30 अक्टूबर को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे जिनमें एक महिला भी शामिल है. चीन हर छह महीने में स्टेशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को बदलता रहता है.

चीन ने अपना अंतरिक्ष स्टेशन तब बनाया जब उसे कथित तौर पर इस चिंता के कारण अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से बाहर कर दिया गया था कि उसका अंतरिक्ष कार्यक्रम उसकी सेना द्वारा संचालित किया जाता है.

यह भी पढ़ें:-
'बंटवारे में पाकिस्तान छोड़कर गए हिंदुओं के घरों के नीचे मटकों में दबा मिला था सोना', भारत की रईसी पर बोले पाक एक्सपर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget