एक्सप्लोरर

मोदी-जिनपिंग की मुलाकात से पहले चीन बेनकाब, आतंकी मसूद अजहर पर नहीं बदला अपना रुख

एक तरफ चीन जहां भारत के साथ संबंध बेहतर करने की बात कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकियों की सूची में शामिल करने पर वह अब भी अपने पूराने रूख पर है.

बीजिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच नवंबर में होने वाली मुलाकात से पहले चीन बेनकाब हो गया है. एक तरफ जहां वह भारत के साथ संबंध बेहतर करने की बात कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकियों की सूची में शामिल करने पर वह अब भी अपने पुराने रूख पर कयम है.

चीन ने मंगलवार को साफ कर दिया कि संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवादियों की सूची में मसूद अज़हर को शामिल करने के भारत के अनुरोध पर उसके रूख में कोई बदलाव नहीं आया है. चीन ने कहा कि वह इस मामले में गुण-दोष के आधार पर फैसला करेगा.

चीन ने उल्फा नेता परेश बरूआ को शरण देने के आरोप से भी इनकार किया और कहा कि वह दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में गैर-हस्तक्षेप की नीति पर अमल करता है. नई दिल्ली में आयोजित भारत-चीन द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग पर पहली उच्च स्तरीय बैठक में भारत ने सोमवार को चीन से संयुक्त राष्ट्र में अज़हर को वैश्चिक आतंकी के तौर पर नामित करने के लंबित पड़े आवेदन का समर्थन करने को कहा था.

इस बैठक की सह अध्यक्षता गृह मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के स्टेट काउंसलर और सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री झाओ केझी ने की. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन स्थायी सदस्य है और इसके पास वीटो की ताकत है. चीन ने बार-बार संयुक्त राष्ट्र में अज़हर को वैश्विक आतंकी की सूची में शामिल करने की भारत की कोशिश बाधित की है.

भारत के अनुरोध के बारे में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनइंग से जब टिप्पणी करने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें दोनों मंत्रियों के बीच बातचीत केा ब्यारा देखना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘मसूद (अज़हर) को सूची में शामिल करने के भारत के अनुरोध पर हम पहले ही कई बार अपना रूख बता चुके हैं.’’

चुनइंग ने आगे कहा, ‘‘आतंकवाद निरोध के मुद्दे पर चीन हमेशा अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी अभियानों में सक्रियतापूर्वक हिस्सा लेता रहा है. हमने हमेशा अपने फैसले मामले के गुण दोष के आधार पर किए हैं. हम क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए पक्षों के साथ सुरक्षा सहयोग बढ़ाना जारी रखेंगे.’’ अज़हर भारत में कई घातक आतंकवादी हमलों का आरोपी है. इनमें 2016 में कश्मीर के उरी सैन्य शिविर पर हुआ हमला भी शामिल है जिसमें 17 सुरक्षा कर्मियों की मौत हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget