एक्सप्लोरर

चीन में जिनपिंग की ताजपोशी के बाद LAC पर बढ़ सकता है तनाव, जानें भारत पर क्या होगा असर

शी जिनपिंग को एक बार फिर देश का नेता चुन लिया गया है. ऐसे में अब इसका असर भारत समेत दुनिया के कई देशों पर पड़ने वाला है. जानिए शी जिनपिंग की ताजपोशी का भारत पर क्या असर पड़ेगा.

China Xi Jinping Third Term: सीसीपी (Chinese Communist Party) की बैठक में शी जिनपिंग (Xi Jinping) को लगातार तीसरी बार पार्टी का महासचिव नियुक्त कर दिया गया है. शी जिनपिंग एक बार फिर चीन की सत्ता पर काबिज हो गए. इसी के साथ उनकी शक्तियां और ज्यादा बढ़ गई हैं. अब शी जिनपिंग की ताजपोशी के बाद भारत पर इसका असर पड़ने के पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं. हो सकता है कि आने वाले दिनों में एलएसी पर तनाव एक बार फिर बढ़ जाए.

जिनपिंग की इंडिया पॉलिसी बदलेगी?

शी जिनपिंग अपने तीसरे कार्यकाल में इंडिया पॉलिसी (Xi Jinping India Policy) को बदलेंगे या वैसे ही रखेंगे, ये सवाल एशियाई देशों के लिए बहुत मायने रखता है. वैसे जिस तरह जिनपिंग ने पार्टी कांग्रेस की मीटिंग में गलवान कांड का वीडियो दिखाकर माहौल बनाया, उससे तो यही कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले कुछ दिनों में LAC पर फिर से तनाव बढ़ सकता है.

भारत पर भी पड़ेगा असर?

चीन की गद्दी पर कोई भी बैठे, चीन पर हुकूमत कोई करे, ये उसके घर का मामला है, लेकिन पड़ोसी के घर में लगी आग किसी के लिए अच्छी नहीं होती. भारत के साथ भी यही है. चीन ने फिर से सत्ता पाने के लिए देश में विरोध की आवाज को कुचल कर रख दिया है. ऐसे में सत्ता के शीर्ष पर पहुंचे जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल का असर सिर्फ चीन तक नहीं रहने वाला. ये भारत पर भी असर डाल सकता है. 

चीन क्या कर सकता है?

वैसे तो चीन की पॉलिसी भारत के लिए कभी अच्छी नहीं रही, लेकिन जिनपिंग इस मामले में कुख्यात हैं. उनके हाथ में असीमित शक्ति होने का मतलब ये है कि भारत-चीन के बीच चार हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबे बॉर्डर पर टकराव बढ़ सकता है. जिनपिंग BRI और पाकिस्तान में कॉरिडोर को बढ़ावा देंगे और यह भारत के हितों के खिलाफ है. श्रीलंका पर दबाव बनाकर चीन भारत को तीन तरफ से घेरने की कोशिश भी कर सकता है. इसी के साथ हिंद प्रशांत क्षेत्र में द्वीपों पर कब्जा कर चीन भारत की सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ा सकता है.

भारत हर खतरे के लिए तैयार

चीन चाहे लाख चुनौतियां बढ़ाए. भारत हर खतरे से निपटने के लिए तैयार है. सवाल तो जिनपिंग का है. चीन में आजीवन सत्ता का इंतजाम वो बेशक कर चुके हैं. अपने साढ़े सात लाख से ज्यादा विरोधियों को जेल में ठूंस चुके हैं, लेकिन अवाम में उनके खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है और इतिहास गवाह है जब जब अवाम का गुस्सा फूटा है तब तब तानाशाहों की गद्दी धूल में मिली है.

ये भी पढ़ें- शी जिनपिंग की नई टीम में ये चार खास लोग हैं शामिल, कोई प्रोपेगेंडा चीफ तो किसी का है आतंक से कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget