एक्सप्लोरर

चीन ने अमेरिका के निवर्तमान विदेश मंत्री पोम्पियो को ‘महाविनाश का पुतला’ करार दिया

अमेरिका ने शिंजियांग की घटनाओं को पूर्व में गंभीरता से लिया है और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, चीन की सरकारी कंपनियों आदि के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं.

चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के निवर्तमान विदेश मंत्री माइक पेाम्पियो को बुधवार को ‘‘महाविनाश का पुतला’’ करार दिया और कहा कि उनके द्वारा चीन को नरसंहार और मानवता के विरूद्ध अपराध का दोषी करार दिया जाना केवल ‘रद्दी का एक पुर्जा भर है.’ चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन के शिंजियांग क्षेत्र में मुस्लिम अल्पसंख्यक समूहों के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप लगाना ‘‘एकदम सनसनी फैलाने वाले छद्म प्रस्ताव’’ हैं और चीन विरोधी दुर्भावना रखने वाले व्यक्ति पोम्पियो की कमान में कम्युनिस्ट विरोधी ताकतों की मनगढंत कहानी है.

हुआ ने कहा, ‘‘यह अमेरिकी नेता, जो झूठ बोलने और फरेब करने के लिए कुख्यात है, खुद को ‘महाविनाश का वाहक’ बना रहा है...’’ पोम्पियो की मंगलवार को की गई घोषणा पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत नहीं है लेकिन चीन के खिलाफ अमेरिका अपनी नीति तैयार करने में चीन के संबंध में उनकी घोषणा पर गौर कर सकता है. हालांकि, चीन कहता है कि शिंजियांग में उसकी नीति का लक्ष्य सिर्फ आर्थिक वृद्धि एवं सामाजिक स्थिरता है.’’

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने शिंजियांग की घटनाओं को पूर्व में गंभीरता से लिया है और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, चीन की सरकारी कंपनियों आदि के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं. पिछले हफ्ते(अमेरिका के) निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि शिंजियांग से अमेरिका कपास का आयात रोक देगा.

चीन पर आरोप है कि उसने उग्युर और अन्य मुस्लिम समूहों सहित 10 लाख से अधिक लोगों को कैद कर रखा है। हालांकि, चीन ने इन आरोपों से इनकार किया है. मेलबर्न, आस्ट्रेलिया के ला ट्रोब में चीनी मूल वासी नीति पर विशेषज्ञ जेम्स लेबोल्ड ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि चीन को जिम्मेदार ठहराने की नीति नये (जो बाइडन) प्रशासन के दौरान भी जारी रहेगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि बाइडन प्रशासन चीन सरकार पर दबाव बनाने के लिए सहयोगी देशों को साथ ला सकता है। ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget