एक्सप्लोरर

China: शी जिनपिंग सत्ता में रहेंगे बरकरार, कम्युनिस्ट पार्टी ने तीसरे कार्यकाल के लिए पास किया प्रस्ताव

Xi Jinping News: पांच साल में एक बार आयोजित होने वाली कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक पार्टी के संविधान में किए गए संशोधनों के साथ खत्म हो गई.

China Communist Party Congress: चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने शनिवार (22 अक्टूबर) को शी जिनपिंग को नेता बरकरार रखने के लिए प्रस्ताव पास किया. सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) का एक सप्ताह से जारी महासम्मेलन (कांग्रेस) भी शनिवार को खत्म हो गया. पार्टी की केंद्रीय समिति के चुनाव और राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) को और अधिकार देने के लिए अपने संविधान में बदलाव सहित कई प्रस्तावों को पारित किया. इसी के साथ शी जिनपिंग को तीसरा कार्यकाल मिलना तय हो गया.

पार्टी चार्टर में बदलाव पर सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के अनुसार, सभी पार्टी सदस्य "पार्टी केंद्रीय समिति और पूरी पार्टी में कॉमरेड शी जिनपिंग की मूल स्थिति को बनाए रखने" के लिए बाध्य होंगे. पांच साल में आयोजित होने वाली कांग्रेस में 205 नियमित केंद्रीय समिति सदस्यों और 171 वैकल्पिक सदस्यों का चुनाव किया गया. 

शी जिनपिंग तीसरे कार्यकाल के लिए तैयार

69 वर्षीय शी जिनपिंग को केंद्रीय समिति के लिए चुना गया जो अब रविवार को 25 सदस्यीय राजनीतिक ब्यूरो का चुनाव करने के लिए बैठक करेगी. इसके बाद देश पर शासन करने के लिए स्थायी समिति में सात या अधिक सदस्यों का चयन किया जाएगा. स्टैंडिंग कमेटी महासचिव का चुनाव करेगी, जो पार्टी और देश का मुखिया होगा. केंद्रीय समिति के लिए अपने चुनाव के साथ, शी महासचिव बनने की राह पर हैं. 

पार्टी की बैठक में हुआ ड्रामा

इससे पहले शनिवार को कम्युनिस्ट पार्टी के महासम्मेलन में ड्रामा भी देखने को मिला. कार्यक्रम के बीच में चीन के पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ को जबरन मंच से उतार दिया गया. हू जिंताओ राष्ट्रपति जिनपिंग और अन्य शीर्ष नेताओं के साथ ग्रेट हॉल ऑफ पीपुल (संसद भवन) में पहली कतार में बैठे थे कि तभी दो लोगों ने उन्हें बैठक से जाने को कहा. 

शी जिनपिंग बनाएंगे रिकॉर्ड

ये घटना तब हुई जब 2,296 प्रतिनिधियों की भागीदारी वाली बैठक को कवर करने के लिए स्थानीय और विदेशी मीडिया को अनुमति दी गई थी. जिंताओ ने वर्ष 2010 में 10 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता हस्तांतरण किया था. इसके अलावा चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग को भी पार्टी लीडरशिप से हटा दिया गया और उनके साथ तीन अन्य टॉप अधिकारियों को भी हटाया गया. एक दशक पहले हू से पदभार संभालने के बाद से शी जिनपिंग (Xi Jinping) माओत्से तुंग के बाद चीन (China) के सबसे अधिक समय तक सत्ता में रहने वाले नेता बन जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- 

China: चीन में दिखी शी जिनपिंग की तानाशाही, पूर्व राष्‍ट्रपति जिनताओ को पार्टी बैठक से जबरन निकाला बाहर- देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget